Brahma Kumaris

दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस पर सूरत में रक्तदान शिविर

दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस पर सूरत में रक्तदान शिविर
2 min

सूरत अल्थान एवं भीमराड सेवा केंद्र द्वारा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका, राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर क्तदान महादान शिविर का आयोजन शिव संदेश भवन, बालाजी बंग्लो, भीमराड पुलिस चौकी पोस्ट के समीप, सूरत में किया गया।

इस सेवा शिविर में लगभग 70 से अधिक लोगों ने लाभ लिया तथा 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो अनेक जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का संचालन बीके लक्ष्मी दीदी एवं बीके क्रांति दीदीके मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में सूरत के प्रतिष्ठित अतिथियों में नामी बिल्डर देवा भाई, रेवा भाई, कॉरपोरेटर कैलाश बेन सोलंकी, समाजसेविका लता बेन तथा राजकुमार अभानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त डॉ. वनराज भाई, समाजसेवी एवं बीजेपी नेता शैलेश भाई जरीवाला, समाजसेवक जसुभाई बॉम्बे वालाने भी अपनी उपस्थिति एवं प्रेरणा से कार्यक्रम को विशेष बनाया।

इस अवसर पर बीके भाई-बहनों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कर भाग लिया। सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे पुण्य स्मृति दिवस पर मानवता की सच्ची सेवा बताया।

आयोजकों ने व्यक्त किया कि यह रक्तदान महादान समाज में सहयोग, करुणा और मानव कल्याण का संदेश लेकर आया है और दादी प्रकाशमणि जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने में एक अमूल्य योगदान है।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Surat — share it with someone who cares.