सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

सेवा वर्ष 2025–26 के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के महिला प्रभाग द्वारा देशभर में अनेक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सेवाओं के अंतर्गत कुल 424 स्कूल प्रोग्राम आयोजित किए गए, जिनसे 11,552 महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 2

4 जुलाई को ज्ञान सरोवर में आयोजित एक विशेष सम्मेलन में लगभग 400 महिलाओं ने सहभागिता की। इस सम्मेलन का विषय था “महिला आध्यात्मिक सशक्तिकरण”, जिसमें महिलाओं को आत्मबल और आध्यात्मिकता के महत्व पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 4

इसी क्रम में 8 नवंबर को ओआरसी में महिलाओं के लिए एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका विषय था “आध्यात्मिकता द्वारा नारी सुरक्षा”। इसके अतिरिक्त नागपुर (विश्व कल्याण सरोवर) में भी नवंबर माह में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें “सामाजिक एकता एवं विश्वास के लिए महिलाओं की भूमिका” विषय पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 6

जबलपुर में जनवरी माह में “सुखी पारिवारिक जीवन के लिए मूल्य” विषय पर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही छतरपुर सहित अनेक सेवा केंद्रों पर भी महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 8

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) के अवसर पर देशभर के लगभग सभी सेवा केंद्रों—जैसे दिल्ली (डेरावाल नगर, रजोरी गार्डन, पांडव भवन, किंग्सवे कैंप), इंदौर, फरीदाबाद, सायन मुंबई, रायपुर, बरेली, पटना, पंजाबी बाग, लोधी रोड, वाशी नवी मुंबई, ग्वालियर, गाजियाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लुधियाना, पुणे, सूरत, पोरबंदर, पानीपत, नवसारी आदि—में व्यापक रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 10सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 11

मातृ दिवस के अवसर पर भी “सुखी एवं स्वस्थ परिवार के लिए महिलाओं की भूमिका” विषय पर विभिन्न सेवा केंद्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं को उनके अमूल्य योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 13

इस सेवा वर्ष में अनेक बहनों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुए। डॉ. सविता बहन को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस द्वारा “ग्लोबल वुमेन ऑफ करेज एंड एम्पावरमेंट अवार्ड” प्रदान किया गया। डॉ. बिन्नी बहन को आर्मी वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन, गोपालपुर द्वारा “एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। संगीता बहन (बारसी) को “स्त्री भूषण पुरस्कार” तथा गीता बहन (भीमल) को “द राइजिंग वुमेन अवार्ड” से नवाजा गया।

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम — article photo 15

इन सभी सेवाओं के माध्यम से महिला प्रभाग ने समाज में आध्यात्मिकता, नैतिक मूल्यों एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश प्रसारित किया, जिससे हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

From Abu Road

Happenings in your area

View All
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

शांतिवन से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन में ‘Changemakers for Gram Swaraj’ बूट कैंप का सफल समापन
Abu Road
Jul 31

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश
Abu Road
Jul 29

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road
Jul 26

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित