May 15, 2025

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 2)

परमात्मा साथ से हमारा भाग्य सुंदर बनता है

आज हम सभी का जीवन जीने का एक मुख्य उद्देश्य होता है — अपने भाग्य को सुंदर और सकारात्मक बनाना। भाग्य क्या होता है? भाग्य दो स्तरों पर प्राप्त होने वाली श्रेष्ठ उपलब्धियों से बना होता है —

  1. आंतरिक स्तर पर — अर्थात् हमारे विचार सुंदर हों, हमारी भावनाएँ स्वयं के लिए और दूसरों के लिए मधुर हों, हमारी बुद्धि दिव्य और स्पष्ट हो, जो हमें सदा श्रेष्ठ कर्मों की ओर मार्गदर्शन दे, हमारे संस्कार गुणों और शक्तियों से भरपूर हों, और हम अनेक विशेषताओं से सम्पन्न हों।
  1. बाह्य स्तर पर — अर्थात् उत्तम स्वास्थ्य और आकर्षक व्यक्तित्व, समृद्ध धन संपत्ति जो हर कदम पर सुख दे, प्रेम, सहयोग और संतोष से भरे हुए रिश्ते, और शिक्षा, परिवार या कार्यक्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता हो।

उपरोक्त सभी चीजें मिलकर एक सकारात्मक और सुंदर भाग्य का निर्माण करती हैं, जिसकी हम सभी को कामना होती है। हम इन सबको पाने के लिए सामान्यतः अलग-अलग प्रयास करते हैं। लेकिन ईश्वर कहते हैं कि अगर हम आध्यात्मिकता के माध्यम से अपनी चेतना को सशक्त करें और जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण और विश्वास को बदलें, तो हमारा सम्पूर्ण भाग्य सुंदर बनने लगता है — हमारे आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की उपलब्धियाँ बढ़ती जाती हैं। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हमारा भाग्य कभी अच्छा होता है, कभी नहीं या कुछ पहलू अच्छे होते हैं और कुछ अधूरे। हम मेहनत तो करते हैं, परंतु पूर्ण संतोष का अनुभव नहीं होता। ईश्वर यह बताते हैं कि यदि हम प्रतिदिन की शुरुआत उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक ज्ञान को सुनकर करें, फिर योग के माध्यम से उनसे जुड़ें और दिनभर में उनसे जुड़ाव बनाए रखें तथा उनकी आज्ञा अनुसार जीवन जिएँ, तो हमारा भाग्य निश्चित रूप से सुंदर बन जाएगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम ऐसा करते हैं, तो हम ब्रह्मांड को सकारात्मक ऊर्जा भेजते हैं और साथ ही अपने पुराने नकारात्मक कर्मों का हिसाब चुकता करते हैं, वे दोनों ही हमारे भाग्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

(कल भी जारी रहेगा…)

15 June 2025 soul sustenance Hindi

सच्चे रिश्ते वही होते हैं जहाँ आत्मनिर्भरता और भावनात्मक स्वतंत्रता हो। जानिए कैसे दूसरों को सहयोग करते हुए उन्हें सशक्त बनाएं।

Read More »
14 June 2025 soul sustenance Hindi

परमात्मा, ब्रह्मांड की सर्वोच्च आध्यात्मिक शक्ति हैं। उनके प्रेम और शक्ति से आत्मा को शांति, आनंद और दिव्यता का अनुभव होता है।

Read More »
13 June 2025 soul sustenance Hindi

https://youtu.be/UPQS0cK9fLk हम सभी ने अपने जीवन में साधु महात्माओं, माता-पिता, शिक्षक, परिवार के सदस्यों और मित्रों द्वारा दिए गए “आशीर्वाद की पॉवर” को अनुभव किया होगा। ब्लेसिंग माना – उनके

Read More »

Food For Thought