अपनी पोजीटीविटी की शील्ड को शक्तिशाली बनाएं

आजकल प्रायः हम सभी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं और हमें अपने जीवन में बार-बार कई तरह की नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पडता है। आमतौर पर हम सभी सकारात्मकता का एक कवच व शील्ड अपने साथ रखते हैं, जिसका उपयोग नकारात्मक परिस्थितियों में स्वयं को बचाने के लिए करते हैं। लेकिन, कभी-कभी हमारा ये कवच इतना मजबूत नहीं होता और जीवन के कुछ युद्ध हम हार जाते हैं और, परिणामस्वरूप हम भावनात्मक रूप से लो फील करते हैं। तो आइए, इस संदेश में जानें कि, हम अपनी सकारात्मकता की शील्ड को कैसे मजबूत बना सकते हैं -

  1. 1पूरे दिन अपनी एवेअरनेस में, आध्यात्मिक ज्ञान का एक सकारात्मक पाईंट हमेशा याद रखें। खाली दिमाग हमारी सकारात्मकता की शील्ड को कमजोर कर देता है।
  2. 2हर कदम पर परमात्मा को साथ रखें; वे शांति, आनंद, प्रेम, सुख, पवित्रता, शक्ति और सत्यता के सागर हैं। ये आत्मिक गुण आपकी सकारात्मकता की शील्ड को मजबूत बनाएंगे।
  3. 3जीवन में कठिन परिस्थितियाँ आने पर अपनी सोच-विचार पर पूर्ण विराम लगा दें, वरना बहुत से नकारात्मक और व्यर्थ विचार उत्पन्न होते हैं और स्थिति को और भी बड़ा बना देते हैं।
  4. 4स्वयं को याद दिलाएं कि, चिंता करना एक नकारात्मक ऊर्जा है। चिंता करने से, नकारात्मक परिस्थितीयां हमारा फायदा उठाकर हमें और भी डिस्टर्ब कर देंगीं।
  5. 5नकारात्मक परिस्थितियां आने पर स्वयं को व्यस्त रखें, ऐसा करने से आपकी आत्मशक्ति नष्ट नहीं होगी और आप मजबूत बने रहेंगे।
  6. 6अपने अंदर ‘सामना करने की शक्ति’ को विकसित करें। याद रखें, लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब आप हार नहीं मानते हैं। ऐसा करने से आप उन मुश्किलों का सोल्युशन्स ढूढकर स्वयं को सेफ रख पाएंगे।
  7. 7‘दातापन का भाव’ एक सकारात्मक और शुद्ध गुण है। अपने डिवाईन गुणों और शक्तियों को दूसरों के साथ शेअर करके, हम अपने जीवन की मुश्किल परिस्थितीयों को सकारात्मक तरीके से सुलझा पाते हैं और साथ ही वे हमें नकारात्मक परिस्थितीयों से दूर रखते हैं।
  8. 8‘अंतर्मुखता के गुण’ का अभ्यास करें। जैसे कछुआ जरुरत न होने पर अपने शेल के अंदर चला जाता है, वैसे ही स्वयं को इंद्रियों से अलग कर, अपने अंदर के रिअल अस्तित्व को महसूस करें, जिससे आपकी शील्ड आपको प्रोटेक्ट करेगी।

मुख्य सीख

आज अपनी सकारात्मकता की शील्ड को शक्तिशाली बनाएँ। कठिन परिस्थितियों में व्यर्थ विचारों को विराम देकर चिंता के बजाय आत्मिक शक्ति और सामना करने की क्षमता का अनुभव करें।

आज से अपनी लय शुरू करें

रोज़ पढ़ें — हर दिन नीचे एक घेरा भरेगा

इस सप्ताह 7 में से 1 दिन
सोमंबुगुशुशर
पढ़ाअभ्यास कियाआज
पूरी यात्रा

और संदेश

रोज़ सुबह ज्ञान

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करें

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता