श्राद्ध – आख़िर में साथ क्या ले जाएंगे?

श्राद्ध – आख़िर में साथ क्या ले जाएंगे?
Watch VideoClick to play
Key Takeaway

श्राद्ध केवल उन आत्माओं को याद करने का समय नहीं है जो शरीर छोड़ चुकी हैं, बल्कि स्वयं को देखने का भी अवसर है कि हम आज कौन-से संस्कार बना रहे हैं। धन, शरीर और संबंध यहीं रह जाते हैं, लेकिन हमारे कर्म और संस्कार आत्मा के साथ आगे जाते हैं। इसलिए पुराने दुख, नाराज़गी और आसक्तियों को छोडे और परमात्मा से जुड़कर आत्मा को हल्का और शांत बनायें ।

क्या आपने कभी रुककर यह सोचा है कि आज आपके प्रियजनों की आत्माएं कहाँ होंगी?
जब हम श्राद्ध मनाते हैं — एक ऐसा समय जब हम उन्हें याद करते हैं जो इस संसार से जा चुके हैं — तो यह गहराई से चिंतन करने का भी अवसर होता है।

ये आत्माएं अपनी अगली यात्रा में क्या लेकर जाती होंगी?
और इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आपकी बारी आएगी, तो आप अपने अगले जीवन में क्या लेकर जाएंगे?

श्राद्ध में हम केवल गुज़रे हुए लोगों के प्रति आधारभाव नहीं रखते, बल्कि यह भी समझते हैं कि हम कैसे स्वभाव संस्कार बना रहे हैं। हमारी हर सोच, हर भावना और हर कार्य आत्मा पर गहरी छाप छोड़ता जाता है। वही संस्कार आगे कई जन्मों तक हमारे साथ चलते हैं। इसलिए आप आज जो कदम उठाते हैं जो फैसले करते हैं, वही आपके आने वाले कल को बनाते हैं।

The-Souls-Journey_-What-Really-Comes-With-Us.png

आत्मा की यात्रा–असल में साथ क्या जाता है?

हम सभी का यह मानना है कि हम जब यह दुनिया छोड़ेंगे तो सब कुछ पीछे छूट जाएगा। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है?

हमारा धन संपत्ति, रिश्ते नाते और शरीर यहीं रह जाते हैं। और आत्मा के साथ सिर्फ़ हमारे संस्कार और कर्म ही जाते हैं, और वही अगले जन्म का हमारा भाग्य तय करते हैं।

क्या आपने देखा है कि एक ही समय, एक ही घर में, एक ही मां बाप के दो बच्चे भी कितने अलग स्वभाव के होते हैं? एक शांत और सुशील होता है, जबकि दूसरा जल्दी ग़ुस्सा करने वाला। उनके स्वभाव में ये अंतर उनके पिछले जन्मों से आए संस्कारों की वजह से होता है। ये संस्कार ही तय करते हैं कि हम इस जन्म में क्या हैं और अगले जन्म में क्या बनेंगे। तो सोचिए, अगले जन्म में आप कैसा इंसान बनना चाहेंगे? शांत और खुशमिज़ाज या फिर ईर्ष्या, जलन और ग़ुस्से वाला? जो संस्कार आज हम बना रहे हैं, वही कल हमारे साथ जाएंगे और हमारी पहचान तय करेंगे।

Hindi Preparing-for-the-Future_-Cleaning-the-Soul.png

आने वाले कल की तैयारी करें: आत्मा को शुद्ध और हल्का बनाएं

हम अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा भविष्य की तैयारी में ही गुज़ार देते हैं—पैसा, मकान, ज़मीन जायदाद जैसी चीज़ों के लिए मेहनत करते रहते हैं। लेकिन कितनी बार हम ये सोचते हैं कि अपनी आत्मा को भी भविष्य के लिए तैयार करना ज़रूरी है? क्योंकि असली मायने उसी के हैं जो इस जीवन के बाद हमारे साथ जाएगा। श्राद्ध हमें यह याद दिलाता है कि जैसे हम दूसरों को याद करते हैं, उसी तरह एक दिन हम भी इस संसार से विदा ले लेंगे।

क्या आप स्वयं को स्वच्छ और हल्का महसूस करना चाहते है?

या फिर आप अब भी क्रोध, नाराज़गी या लगाव को थामे हुए हैं, जो अगले जीवन में आपको भारी बना देगा?

सोचिए, अगर आपके पास जीने के लिए सिर्फ़ चार घंटे बचे हों तो आप क्या करेंगे? क्या पुराने झगड़ों और शिकवे शिकायतों को पकड़े रहेंगे, या फिर उन्हें जाने देंगे? श्राद्ध, नवरात्रि और दीवाली—तीनों ही हमें यही संदेश देते हैं कि अपने मन, आत्मा को शुद्ध और हल्का रखो। जब तक हम पुराने बंधनों को नहीं छोड़ेंगे, तब तक हमारे जीवन में शांति और दिव्यता नहीं आ सकती।

Letting-Go_-Freeing-Yourself-from-Attachments.jpg

मोह और लगाव को त्यागकर स्वयं को मुक्त करें

जब कोई दुनिया छोड़कर जाता है, तो हम अक्सर सोचते हैं–“वो अपने साथ क्या लेकर गया?” उस पल हमें थोड़ा वैराग्य–सा महसूस होता है। पर असली वैराग्य सिर्फ़ उस एक पल की भावना नहीं, बल्कि जीने का तरीका है। इसका मतलब है, अपने मन को हल्का रखना और भावनाओं के बंधनों से आज़ाद होना।

हकीकत ये है कि हममें से ज़्यादातर लोग बहुत सारी चीज़ें पकड़े रहते हैं—पुराने ग़िले–शिकवे, दर्द, यहाँ तक कि छोटी–छोटी नोकझोंक भी। एक औरत की कहानी है, जो अपना शरीर इसलिए नहीं छोड़ पा रहीं थीं क्योंकि उनका मन गोलगप्पे (पानी–पूरी) खाने का लिए तड़प रहा था। ये बताता है कि हमारी आसक्तियाँ कितनी ताक़तवर होती हैं—चाहे वे कितनी ही छोटी क्यों न लगें। सच्ची आज़ादी हमें तभी मिलेगी जब हम इन आसक्तियों और लगावों को जीते–जी छोड़ दें। जब आत्मा शरीर छोड़ने वाली हो, तो वह हल्की होनी चाहिए—बिना किसी अधूरे कार्य या भावनात्मक बोझ के। हमारी आख़िरी घड़ियाँ शांति और संतोष से भरी हों, न कि अधूरे हिसाब–किताब की चिंता से भारी।

क्या आप अपने मन के पुराने बंधनों से मुक्त होने के लिए तैयार हैं?

क्या आप अपने मन के पुराने बंधनों से मुक्त होने के लिए तैयार हैं?

पुरानी यादें, किसी के कड़वे शब्द या अधूरे भावनात्मक घाव कई बार अनजाने में हमें भीतर से बांधे रखते हैं। इन्हें छोड़ना हमेशा एक ही क्षण में संभव नहीं होता, लेकिन हम हर दिन एक छोटा कदम ज़रूर उठा सकते हैं—माफी, हल्केपन और आंतरिक आज़ादी की ओर। इस मेडिटेशन के साथ कुछ पल अपने लिए निकालें और धीरे-धीरे उन विचारों व यादों की पकड़ को ढीला करें, परमात्मा से शक्ति लें और स्वयं को आगे बढ़ने की अनुमति दें।

मन को बंधनों से मुक्त करें
Tips for Shradh.jpg

नवरात्रि के लिए आत्मा को जगाने और शुद्ध करने का समय

नवरात्रि का यह समय हमारे लिए एक अवसर है अपने भीतर झाँकने और पुराने संस्कारों को शुद्ध करने का। यह दिन पुराने दुख, नाराज़गी और विवादों को पीछे छोड़ने के लिए बिल्कुल सही है। अगर हम किसी को माफ़ नहीं कर पाए हैं या जो भावनात्मक चोटें अभी भी बाकी हैं, उन्हें अब दिल से निकाल देने का सही समय है।

याद रखिए, नेगेटिविटी को पकड़े रहने से हमें ही नुकसान होगा। यह एक ऐसा बोझ बन जाता है, जिसे हम अगले जन्म तक ढोते रहते हैं। अगर हम चाहें तो इसे छोड़ना बहुत ही आसान है। बस एक सोच की जरूरत है: “मैं इस बात को जाने देता हूँ। मेरी तरफ से सबकुछ ख़त्म हो गया है।” ऐसा सोचते ही आत्मा हल्की हो जाती है और अपनी आगे की यात्रा के लिए तैयार हो जाती है।

अगर हम हर रोज़ परमात्मा की याद में माफी मांगने, माफ़ करने और शुक्रिया करने की आदत डाल लें, तो आत्मा हमेशा हल्की, शांत और शरीर छोड़ने के समय तैयार रहेगी।

कुछ आसान उपाय:

  • अपने संस्कारों के बारे में सोचें: आज आप कौन–सी आदतें और संस्कार बना रहे हैं जिन्हें आप अगले जन्म में साथ ले जाना चाहेंगे?
  • रिफ्लेक्ट करें: हर दिन समय निकालकर सोचें कि आप अभी इस जन्म में और भविष्य में कैसी आत्मा बनना चाहते हैं?
  • माफ़ करना और धन्यवाद कहना सीखें: यही आत्मा को हल्का और शांत रखने का तरीका है।
  • नवरात्रि की तैयारी करें: मन और आत्मा को हल्का और शुद्ध करने के लिए पवित्रता, प्यार और शांति से भरपूर रहें।
शरीर बदला है, आत्मा नहीं

शरीर बदला है, आत्मा नहीं

श्राद्ध हमें यह समझने का अवसर देता है कि शरीर की यात्रा समाप्त हो सकती है, लेकिन आत्मा की यात्रा आगे बढ़ती रहती है। जिन्हें हम याद कर रहे हैं, उन्होंने केवल अपना शरीर रूपी वस्त्र बदला है—आत्मा अपने संस्कारों और आगे की यात्रा के साथ निरंतर चलती रहती है। इस भाव को केवल समझें नहीं, कुछ पल अनुभव भी करें। इस मेडिटेशन के साथ आत्मा की अमरता को महसूस करें और अपने प्रियजनों को दुख या पकड़ के साथ नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और शुभ भावनाओं के साथ याद करें।

Explore the meditation

आज का अभ्यास

श्राद्ध केवल उन आत्माओं को याद करने का समय नहीं है जो शरीर छोड़ चुकी हैं, बल्कि स्वयं को देखने का भी अवसर है कि हम आज कौन-से संस्कार बना रहे हैं। धन, शरीर और संबंध यहीं रह जाते हैं, लेकिन हमारे कर्म और संस्कार आत्मा के साथ आगे जाते हैं। इसलिए पुराने दुख, नाराज़गी और आसक्तियों को छोडे और परमात्मा से जुड़कर आत्मा को हल्का और शांत बनायें ।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता