7 दिवसीय कोर्स के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा की करें शुरुआत (भाग 5)

ब्रह्माकुमारिज़ का 7 डेज कोर्स; भारत के विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में सभी ब्रह्मा कुमारिज़ सेंटर और दुनिया भर के 120 से अधिक देशों के सेंटर पर आयोजित किया जाता है। यह व्यक्तिगत रूप से या फिर छोटे-छोटे ग्रुप में सेंटर पर आयोजित किया जाता है। इस कोर्स की ड्यूरेशन 7 दिनों के लिए, प्रतिदिन एक घंटे की होती है और आप जिस भी सेंटर पर कॉन्टेक्ट करते हैं, उसके इन्चार्ज से संपर्क करके कोर्स करने का दिन और समय निश्चित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर; जैसे ब्रह्माकुमारिज़ के मुख्यालय, जोकि माउंट आबू, राजस्थान, भारत में अरावली पहाड़ियों में स्थित है, और भारत के कुछ शहरों में और विदेशों में ब्रह्माकुमारिज़ के रिट्रीट सेंटर पर 2 से 4 दिन के लिए; जब हमारे स्पिरिचुअल बी.के. भाई-बहन उन परिसरों में जाकर 2-4 दिनों के ड्यूरेशन में कोर्स कराते हैं, तब यह कोर्स बड़े-बड़े ग्रुप के लिए भी आयोजित किया जाता है। माउंट आबू में या फिर ब्रह्माकुमारिज़ रिट्रीट सेंटरों में हर दिन एक से अधिक कोर्स के सेशन होते हैं, जबकि दुनिया के विभिन्न स्थानों पर स्थित ब्रह्माकुमारिज़ सेंटर पर, सामान्य रूप से 7 दिनों तक प्रायः एक ही सेशन चलता है।
ब्रह्माकुमारिज़ का 7 डेज कोर्स में, सामान्य रूप से 7 सेशन होते हैं, जोकि इस प्रकार हैं -
- 1 आत्मा या आध्यात्मिक स्व (बीइंग) को समझना
- 2सुप्रीम सोल - परमात्मा को जानना और समझना
- 3वर्ल्ड ड्रामा में परमात्मा का कार्य क्या है और वह वर्तमान समय में दुनिया को कैसे बदलकर, एक नई दुनिया की स्थापना करते हैं?
- 4वर्ल्ड ड्रामा या फिर 5000 वर्ष का वर्ल्ड साइकिल क्या है और यह कैसे रिपीट होता है?
- 5यहाँ वर्ल्ड ड्रामा को एक सीढ़ी के माध्यम से समझाया जाता है, जिसमें हर स्टेप हमारे द्वारा लिए गए 1-1 जन्म को रिप्रेजेंट करता है
- 6मानव संसार के वृक्ष को और वृक्ष के बीज माना परमपिता परमात्मा को समझना
- 7राजयोग मेडिटेशन के द्वारा परमात्मा से जुड़ने की तकनीक सीखना
(कल जारी रहेगा...)
आज का अभ्यास
आज कुछ समय निकालकर यह विचार करें कि आध्यात्मिक ज्ञान को क्रमबद्ध रूप से सीखना जीवन की दिशा और दृष्टिकोण को किस प्रकार स्पष्ट बना सकता है।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



