अपनी आसक्तियों/लगाव के बारे में जानें (भाग 1)

आसक्ति या लगाव, आंतरिक व बाहरी दो तरीके से काम करते है, आइये उनके बारे में समझें -

बाहरी लगाव के कुछ सामान्य उदाहरण हैं:

- आपका शरीर (फिजीकल बॉडी),

- अन्य व्यक्ति (उनके शरीर, रोल, काम करने का तरीका, गुण, विशेषता या कोई अन्य संस्कार और उनका व्यक्तित्व),

- आपके पास कितनी वस्तुएं/ चीजें है,

- आपके परिवार, समाज या आपके प्रोफेशन में आपका पद, पोजीशन व आपकी प्रतिष्ठा,

- धन-संपत्ती,

- स्थान की उपलब्धता,

- खान- पान,

- खरीदारी करने की क्षमता और भौतिक सुख-सुविधाएं,

- पहनावा (कपड़े),

- टेक्नोलॉजी और उसके विभिन्न माध्यम की उपलब्धता,

- आप किस तरह दिखते हैं, कपड़े पहनते हैं या खुद को शारीरिक रूप से व अपने संपूर्ण व्यक्तित्व को प्रेजेंट करते हैं,

- काम-काज में किसी विशेष स्किल का होना,

- कोई विशेष रुचि या शौक जैसे: फिल्में देखना, ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग आदि।

- आपकी दिनचर्या या घर व कार्यस्थल पर काम करने का एक विशिष्ट तरीका,

- दूसरों के द्वारा सम्मान पाना,

- लोग आपको कैसे देखते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं या वे आपके बारे में क्या सोचते हैं…. इत्यादि।

यहां पर बाहरी लगाव व आसक्ति के कुछ उदाहरणों के बारे में बताने का गंभीर प्रयास किया गया है, जिनके बारे में हमें सूक्ष्मता से जांच करके उसके ऊपर कंट्रोल पाने की अति आवश्यकता है। स्पीरिचुएलिटी हमें आत्म-चेतना और परमातम चेतना का ज्ञान देती है और इनके अनुभव के द्वारा आत्मा बाहरी आसक्तियों और उसके विभिन्न रूपों पर काबू पाने के लिए सशक्त होती है, और जिनके बिना, आत्मा पूरी तरह से स्वतन्त्र अनुभव नहीं कर पाती है।

(कल जारी रहेगा...)

आज का अभ्यास

आज हम अपने शरीर, वस्तुओं, संबंधों, प्रतिष्ठा और दिनचर्या से जुड़े लगावों को शांत मन से पहचानें और देखें कि कौन-सा लगाव हमारी आंतरिक स्वतंत्रता को प्रभावित करता है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता