अपनों से मिलने वाली अस्वीकृति को कैसे संभालें?

जब लोग हमारी आलोचना करते हैं, हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते या हमारा अपमान करते हैं, तो हमें लगता है कि उन्होंने हमें ठुकरा दिया है। इससे हम खुद को कमतर और अनचाहा महसूस करने लगते हैं। हम किसी से बहुत प्यार करते हैं और हमारा पूरा जीवन उस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमने लगता है। लेकिन जब वह हमें वैसा ही प्यार नहीं देता, तो हमें लगता है कि उसने हमें अस्वीकार कर दिया है। इसके लिए जरूरी बातों पर ध्यान दें:
- 1अपने विचारों पर ध्यान दें। क्या कभी आपके मन में ऐसे विचार आते हैं – “उन्होंने मुझे ठुकरा दिया… वे मुझसे प्यार नहीं करते… मैं सबकी परवाह करती हूँ, लेकिन मेरी परवाह कोई नहीं करता!” लोगों की आपके बारे में अपनी-अपनी राय हो सकती है। समय के साथ आपको देखने और समझने का उनका नज़रिया बदल सकता है, जबकि आप इसी सोच में रह जाते हैं।
- 2दूसरों के व्यवहार को अस्वीकृति न समझें। अगर कोई आपके साथ सही व्यवहार नहीं करता, तो इसका अर्थ यह न निकालें कि उसने आपको ठुकरा दिया है। हो सकता है, उसकी नीयत अच्छी हो, लेकिन उस समय उसका व्यवहार सही न रहा हो। उसके व्यवहार के पीछे का कारण समझने की कोशिश करें। शायद उसका मूड ठीक न हो या वह किसी मुश्किल परिस्थिति से गुजर रहा हो। ऐसे समय में उसका साथ दें और उसे शुभकामनाएँ व आध्यात्मिक प्रेम दें।
- 3रिश्तों में रहें, लेकिन अपनी खुशी दूसरों पर निर्भर न करें। लोगों के साथ समय बिताएँ और उनके साथ सुंदर रिश्ते बनाएँ। लेकिन अपनी खुशी की चाबी किसी दूसरे के हाथ में न दें। अगर कोई आपको ठुकराता भी है, तो अपने स्वभाव की अच्छाई बनाए रखें। बिना किसी अपेक्षा के, अपनी क्षमता के अनुसार उनकी देखभाल करते रहें। अपनी शुद्ध भावनाओं और सकारात्मक वाइब्रेशन्स से उसे प्रभावित करें।
- 4खुद से प्यार करें और अपनी कीमत पहचानें। दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है। आप अपने बारे में क्या सोचते हैं, यह बहुत मायने रखता है। खुद को बिना किसी शर्त के प्यार करें और स्वीकार करें। हर दिन कुछ समय स्वयं से जुड़ने के लिए निकालें। अपने मूल गुणों और विशेषताओं को पहचानें और उनके आधार पर अपना आत्मसम्मान बढ़ाएँ। इससे आप भीतर से मजबूत बनेंगे और बिना किसी अपेक्षा के दूसरों को प्यार देने में सक्षम होंगे।
आज का अभ्यास
आज हम दूसरों के व्यवहार को अपनी कीमत का मापदंड न बनाएँ। स्वयं के मूल गुणों को पहचानें, खुद को स्वीकार करें और अपनी खुशी की जिम्मेदारी अपने हाथों में रखें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता








