Brahma Kumaris

जीवन के अदृश्य सपोर्ट सिस्टम (भाग 3)

जीवन के अदृश्य सपोर्ट सिस्टम (भाग 3)
Journey

हमारी मानसिक स्थिति का हमारे रिश्तों पर, सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख प्रभाव पड़ता है। अक्सर हम लोगों से बहुत सकारात्मक तरीके से बात करते हैं या बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन हमारे मन में उनके लिए जलन, बदला, घृणा और संदेह, अविश्वास और असुरक्षा जैसी भावनाएं हो सकती हैं। यह हमारे रिश्तों को बहुत नुकसान पहुँचा सकती हैं अर्थात आंतरिक रूप से हमारे रिश्तों की नींव को कमजोर कर सकती हैं। कभी-कभी इन छिपी हुई भावनाओं का प्रभाव हमें दिखाई नहीं देता, लेकिन एहसास कराए बिना, ये धीरे-धीरे रिश्तों को अंदर से नुकसान पहुंचाती रहती हैं। इसलिए, एक ऐसा मन जो हमेशा हल्का रहता है और मिठास की ऊर्जा को प्रेम के रूप में, संतोष को खुशी के रूप में और शांति को सुख के रूप में फैलाता है, वह सभी रिश्तों में समान ऊर्जा वापस प्राप्त करता है। वास्तव में, जो ऊर्जा या वायब्रेशन हम अपने रिश्तों को रेडिएट करते हैं, वही हमें वापस मिलते हैं। इसलिए हमेशा अपने रिश्तों को प्रेम और विश्वास के जल से सींचे, जिससे रिश्ते सफलतापूर्वक भरपूर होंगे और विभिन्न व्यक्तित्वों और विभिन्न दृष्टिकोणों से उत्पन्न होने वाली बाधाओं से मुक्त होंगे।

अंत में, हम सभी इस दुनिया में अपनी-अपनी ज़िंदगी जीते हैं और विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं। एक व्यक्ति अपने जीवन में पिता, पुत्र, पति, भाई, इंजीनियर आदि विभिन्न किरदार निभाता है और इन सभी किरदारों को निभाने के लिए कई प्रकार के गुणों, शक्तियों, कौशल और दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।

तो, जितना अधिक हमारा मन शांत और स्थिर होता है और तीन मुख्य गुणों-शांति, प्रेम और खुशी से भरपूर होता है वो उतना ही, फोकस्ड् और सकारात्मक रहता है।

परिणामस्वरूप, हर एक रोल को निभाने के लिए, यह न केवल सही गुणों का चुनाव कर सकता है बल्कि यह इन्हें अपने कर्म में भी लागू कर सकता है। इसके अलावा, जब हमारा मन; इन तीन गुणों से भरपूर सकारात्मक विचारों से चार्ज्ड होता है तो यह न केवल अपनी ऊर्जा बचा सकता है बल्कि हर परिस्थिति में बहुत शक्तिशाली भी रह सकता है। क्योंकि एक शक्तिशाली मन ही, सही निर्णय लेने में सक्षम होता है और सही और गलत के बीच आसानी से अंतर कर सकता है, जोकि सफलता की मुख्य चाभी है। ऐसे मन के मालिक अपनी भूमिकाओं को बहुत अच्छी तरह से निभा सकते हैं।

आज का अभ्यास

आज यह जांचें कि मैं अपने रिश्तों में कौन-सी ऊर्जा भेज रहा हूँ। प्रेम, विश्वास और शांति के विचार देकर संबंधों की नींव को मजबूत बनाएं।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता