Brahma Kumaris

ज्ञान को समझ में बदलें

ज्ञान को समझ में बदलें
Journey

हम सभी ऐसे किसी न किसी व्यक्ति को जानते हैं, जिसके पास बहुत ज्ञान होता है, लेकिन वह समझदारी से काम नहीं लेता। हमारे दिमाग़ में ज्ञान; संग्रहीत डेटा या जानकारी का एक बंडल है। लेकिन सिर्फ जानकारी होना काफी नहीं है। जब हमारी बुद्धि उस ज्ञान का सही उपयोग करती है, तब वही ज्ञान “समझ” या “विवेक” बनता है। यानी हर स्थिति में सही बात को चुनकर उसे सही तरीके से अपनाना ही असली समझदारी है। ज्ञान; तथ्यों और सूचनाओं को एकत्रित करने के बारे में है, जबकि समझ का काम है उस जानकारी को सही समय और सही तरीके से इस्तेमाल करना। इसलिए ज्ञान एक उपहार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। हमें उसे समझना, अपने जीवन में धारण करना और अनुभव से उसे पक्का करना जरूरी है। समझ हमें सिखाती है कि सही कैसे सोचना है और सही तरीके से कैसे जीना है। आइए, इसे और आसान तरीके से समझते हैं:

1. अपने मन को परमात्मा से जोड़ने के लिए प्रतिदिन सुबह 15 मिनट मेडीटेशन का अभ्यास करें और 15 मिनट आध्यात्मिक ज्ञान का अध्ययन करें। ऐसा करने से आपका दिमाग सही दिशा में सोचेगा और हर परिस्थिति को स्पष्ट रूप से समझेगा। आपकी पसंद और निर्णय, तर्क-वितर्क पर आधारित होंगे।

2. अपने आंतरिक ज्ञान के आधार पर सही और गलत में अंतर करें। बाहर से अर्जित की गई जानकारी, लोगों की राय या समाज द्वारा बनाए गए बिलिफ सिस्टम को आधार न बनाएं। वे आपके लिए सही भी हो सकते हैं और नहीं भी। स्वयं से प्रश्न पूछें, अपने मन को शांत करें और अपनी बुद्धि को उत्तर देने की प्रतीक्षा करें।

3. ज्ञान खोजने और प्राप्त करने का प्रॉसेस कभी न खत्म होने वाला एक प्रयास है। जितना अधिक आप इसे प्राप्त करते जाते हैं, आपके आंतरिक गुण; विनम्रता, ईमानदारी, प्रेम, करुणा, सच्चाई और साहस उतने ही गहरे होते जाते हैं। ये आपको अपने सिद्धांतों पर कायम रहने और हर समय जो सही है उसके लिए खड़े रहने में मदद करते हैं।

4. जब आप मीडिया या सोशल मीडिया पर किसी गहरे संदेश को पढ़ते या सुनते हैं, तो उनसे आश्चर्यचकित न हों। बल्कि स्वयं से पूछें - यह कैसे मेरे लिए रिलेवेंट है? समझने के बाद इसे अपनी परिस्थितियों में अप्लाई करें। ज्ञान को आत्मसात करना माना इसे अपने विवेक, अपने सत्य और अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाना।

आज का अभ्यास

आज हम स्वयं से पूछें कि जो ज्ञान हमारे पास है, क्या हम उसे सही समय पर सही तरीके से उपयोग कर रहे हैं या केवल जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर