Brahma Kumaris

जीवन के हर दृश्य में धैर्य रखना

जीवन के हर दृश्य में धैर्य रखना
Journey

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी ने हमें जल्दबाजी से काम करना और अधीर बना दिया है। हम जानते हैं कि

धैर्य का फल मीठा होता है और अधीरता अक्सर नुकसान पहुँचाती है,

फिर भी जब हम तुरंत परिणाम चाहते हैं, जल्दी बदलाव चाहते हैं या अनिश्चितता सहन नहीं कर पाते, तो हम अधीर हो जाते हैं। हम जो चाहते हैं, अभी और हर हाल में चाहते हैं। आईये इससे जुड़ी बातों को जानें:

1. आपके अंदर धैर्य रखने, स्वीकार करने और हर परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाने की शक्ति है। खुद से यह न कहें— “मैं इंतज़ार नहीं कर सकता” या “मैं यह सहन नहीं कर सकता”। छोटी-छोटी बातों में धैर्य खोना, धीरे-धीरे अधीरता को आदत बना देता है। धैर्य आपको कठिन परिस्थितियों में भी स्थिर रखता है और आपकी मानसिक व आध्यात्मिक ऊर्जा व्यर्थ नहीं होने देता।

2. धैर्य आपका मूल स्वभाव है। यह गरिमा, शांति और अंदरूनी शक्ति की निशानी है। हर सुबह मेडिटेशन से खुद को शांति से भरें।

याद रखें—जहाँ शांति है, वहाँ धैर्य अपने आप आता है।

चाहे बच्चों की शरारत हो, ट्रैफिक जाम हो, स्लो इंटरनेट हो, ऑफिस में देरी हो या डेडलाइन पूरी न हो पा रही हो—हर स्थिति में शांत और धैर्यवान रहें। इससे आपके विचार भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।

3. खुद के प्रति, दूसरों के प्रति और परिस्थितियों के प्रति भी धैर्य रखें। कोई धीरे काम करता हो या गलती कर जाए—यह सोचें कि हर कोई अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। सम्मान से सलाह दें, गुस्से से नहीं। आपकी शांति और सहजता की ऊर्जा सामने वाले को सुधारने में मदद करती है। जब हम परिस्थितियों को धैर्य की ऊर्जा देते हैं, तो समस्याएँ भी जल्दी सुलझने लगती हैं।

आज का अभ्यास

तेज़ रफ्तार जीवन में धैर्य क्यों ज़रूरी है, यह लेख समझाता है। जानें कैसे शांति, स्वीकार और संतुलन से हर परिस्थिति में स्थिर रहकर जीवन को सहज और सकारात्मक बनाया जा सकता है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता