जीवन की दौड़ में जल्दबाजी न करें

आज के समय में, जब लोग एक साथ कई टास्क को एकसाथ संभालने की कोशिश करते हैं, तो अनजाने में एक काम से दूसरे काम की ओर भागने की आदत अपना लेते हैं। और रोजमर्रा की जिंदगी में इतनी जल्दीबाजी होती है कि धीरे चलने का कोई विकल्प महसूस नहीं होता।
- 1क्या आप ईमेल लिखते समय टीवी देखते हैं, लोगों से बात करते हुए अपने कार्य के बारे में सोचते हैं, खाना जितनी जल्दी हो सके खाते हैं, या तेज गाड़ी चलाते हैं? क्या आप जानते हैं कि इन सभी कार्यों के बीच भागने का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ ज्यादा हासिल कर रहे हैं।
- 2अपने काम करने और जीवन जीने के तरीकों पर गौर करें,
जल्दबाजी बंद करें, धीमे चलें, हर अनुभव को महसूस करें,हर दृश्य की ऊर्जा को महसूस करें और अपनी ऊर्जा उसमें डालें। इससे आप जीवन की पेशकश को सराह पाएंगे, शानदार प्रदर्शन कर पायेंगे और दुनिया को जो आप दे सकते हैं, उसकी कद्र करेंगे। - 3वर्तमान क्षण में पूरी तरह से उपस्थित रहें और जो कुछ भी आप करते हैं, उसमें सचेत रहें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप बेहतर फोकस कर सकते हैं, अधिक रचनात्मक हो सकते हैं और अपनी कार्य क्षमता बढ़ा सकते हैं, अपने काम को गुणवत्ता के साथ जल्दी समाप्त कर सकते हैं। केवल महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें और उन पर ही प्रतिबद्ध रहें। देखें कि, क्या आप जिम्मेदारी साझा कर सकते हैं, कुछ कार्यों को टाल सकते हैं या नजरअंदाज कर सकते हैं। कार्य के बीच रुकें, आराम करें और खुद को तरोताजा करें। आप पायेंगे कि शांत और स्थिर मन कार्यप्रणाली में चार चांद लगा देता है।
- 4अपने अंदर जाएं और स्वयं को, अपनी डूइंग के बजाय बीइंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सशक्त बनाएं। जीवनशैली नियमों का पालन करें - व्यायाम, आहार, गतिविधि, आराम और विश्राम। जब मन और शरीर तनावमुक्त रहते हैं, तो आप देखेंगे कि सब कुछ समय पर पूरा हो जाता है।
आज का अभ्यास
आज हर कार्य को जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरे ध्यान और जागरूकता से करने का अभ्यास करें। शांत मन से किया गया प्रयास गुणवत्ता और संतोष दोनों बढ़ाता है।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



