क्रिसमस की आध्यात्मिक सुंदरता का अनुभव करें (भाग 2)

3. साथ ही साथ, क्रिसमस का पर्व हमें पंखों और हाथों में डिवाइन छड़ी पकड़े एक खूबसूरत एंजेल्स की याद दिलाता है जिनके पंख, मन की दिव्यता और आत्मिक जागरूकता की ऐसी अवस्था के प्रतीक हैं; जिसे पवित्रता और आत्म चेतना (सोल कांशियनेस) द्वारा अनुभव किया जा सकता है और दिव्य छड़ी; परमात्मा से प्राप्त आशीर्वाद का प्रतीक है, जिसे हम दुनिया की प्रत्येक आत्मा के साथ शेयर कर सकते हैं। क्रिसमस के इस रिचुअल का प्रतीक हम आज के समय में, परियों के रूप में हम ईश्वरीय ज्ञान का दिव्य संदेश हर एक को सुनाते हैं और उन्हें आध्यात्मिक अज्ञान की नींद से जगाते हैं। एंजेल्स के चेहरे के चारों ओर और उनके सिर के ऊपर एक पवित्र प्रभामंडल दिखाया जाता है जोकि उनकी जागृत चेतना का प्रतीक है।
4. क्रिसमस में एक साथ स्पेशल भोजन करना, उपहारों का आदान-प्रदान और मौज मस्ती करना भी शामिल है। इन सभी का आध्यात्मिक महत्व है और यह इस बात का प्रतीक भी है कि, मनुष्य रूप में अच्छाईयों और ईश्वरीय सुंदरता के उपहार जो हम सभी ने परमात्मा से प्राप्त किए हैं, उन्हें हम एक दूसरे के साथ साझा करते हैं जिससे हमें आनंद की प्राप्ति होती है। साथ ही, परमात्मा द्वारा रोज सुनाया गया आध्यात्मिक ज्ञान हमारी आत्मा के लिए पोषक भोजन का कार्य करता है, जिससे हम आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।
5. क्रिसमस हमें यह भी याद दिलाता है कि, परमात्मा सदा हमारे साथ हैं और हमें अपना हर दिन उनके साथ और उनके प्यार में बिताना चाहिए। इससे हम अध्यात्मिक नशे में रहकर उनके समान बहुत मीठे बन जाएंगे। और ऐसा करने से, हम अपने हर विचार, बोल और कर्म द्वारा परमात्मा की मिठास को हर तरफ फैला सकेंगे।
(कल भी जारी रहेगा....)
आज का अभ्यास
क्रिसमस हमें परमात्मा के साथ जीने, प्रेम बांटने और आत्मा को ज्ञान से पोषित करने की प्रेरणा देता है, इस दिव्य सुंदरता का अनुभव करें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर



