क्रिसमस की आध्यात्मिक सुंदरता का अनुभव करें (भाग 1)

क्रिसमस प्यार और खुशी का त्यौहार है और सभी को एकजुटता के बंधन से भरी खूबसूरत भावनाओं में बांधता है। आइए, इस पर्व से जुड़ी बातों के पीछे छिपे गहरे ज्ञान को समझते हैं:
1. क्रिसमस का त्योहार हमें परमात्मा और उनके द्वारा नव निर्मित विश्व वृक्ष के निर्माण में शुद्ध कार्यों की याद दिलाता है। एक ऐसा विश्व जो प्राप्तियों से भरपूर है और जिसका आनंद संसार के सभी मनुष्य लेते हैं और एक दूसरे के साथ बिना किसी अहंकार और झूठे स्वामित्व की भावना के साझा भी करते हैं। परमात्मा इस समय ऐसे ही संसार की रचना कर रहे हैं; जिसमें बहुत एकता, समानता और एक दूसरे के प्रति सम्मान तो हो ही, साथ ही मनुष्यों में किसी भी तरह की श्रेष्ठता और हीनता की भावना न हो। परमात्मा को क्रिसमस ट्री पर एक बड़े स्टार के रूप में दिखाया जाता है और सभी मनुष्य आत्माओं को छोटे छोटे स्टार्स के रूप में पेड़ की शाखाओं पर दिखाते हैं और साथ ही ट्री पर जो भी सजावट की जाती है वो परमात्मा द्वारा हमारी प्राप्तियों का प्रतीक है। परमात्मा को शीर्ष पर दिखाने का अर्थ है कि, वे ऊपर सोल वर्ल्ड में रहते हैं और ह्यूमन वर्ल्ड ट्री नीचे पृथ्वी पर होता है।
2. क्रिसमस सेलिब्रेशंस में सांता क्लॉज एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और वो परमात्मा के प्रतीक हैं, सभी आत्माओं के परमपिता, जो मानवता की रात में इस समय हमसे मिलने आते हैं, जब मानवीय मूल्यों, सिद्धांतों और अच्छाई में गिरावट होती है तब वह इस संसार और संसार की सभी आत्माओं को शांति, प्रेम, आनंद और ज्ञान के उपहार बांटते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, क्रिसमस से पहले की रात, जोकि 25 दिसंबर को होती है, सांता क्लॉज जो इस भौतिक दुनिया के उत्तरी ध्रुव; जो बहुत दूर है वहां से हमसे मिलने आते हैं। और ये इस बात को दर्शाता है कि, वर्तमान समय में परमात्मा जो की सोल वर्ल्ड में रहते हैं, जो इस भौतिक दुनिया से बहुत दूर है; वहां से हमसे मिलने आते हैं। सोल वर्ल्ड एक आध्यात्मिक दुनिया है जहां परमात्मा और हम सभी मनुष्य आत्माएं रहती हैं और इस भौतिक दुनिया यानि पृथ्वी ग्रह पर अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाने आती हैं। सभी ऐसा मानते हैं कि, सांता क्लॉज रात में घरों की चिमनियों से नीचे आते हैं और बच्चों के लिए उपहार छोड़ जाते हैं, जोकि वर्तमान समय में अंधकार से भरी इस पुरानी दुनिया में परमात्मा के अवतरण को दर्शाता है। परमात्मा हमें जो आध्यात्मिक उपहार देते हैं उससे विश्व में एक नई सुबह-एक सुंदर स्वर्ग या सतयुग आता है; एक ऐसी दुनिया जहां सब कुछ सही, शुद्ध और सकारात्मक होता है और हर चीज भरपूरता में होती है।
(कल भी जारी रहेगा....)
आज का अभ्यास
प्रेम और आनंद से आगे, क्रिसमस हमें आत्मा, परमात्मा और स्वर्ग समान नई दुनिया की याद दिलाता है; इस आध्यात्मिक सुंदरता को महसूस करें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर



