क्रोध पर नियंत्रण पाने के 5 तरीके (भाग 2)

- 1हमेशा याद रखें – मैं शांति और प्रेम का स्रोत हूँ : हम सभी के भीतर असीम शांति और प्रेम का खजाना है। हम इसे हर समय स्वयं अनुभव कर सकते हैं और दूसरों तक पहुँचा सकते हैं। जब हमारे भीतर शांति और प्रेम होता है, तो अलग-अलग स्वभाव के लोगों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को सहन करने की शक्ति भी स्वतः आ जाती है। तब हम गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय, धैर्यता और शांति से उत्तर देते हैं। किसी से घृणा करना, उसकी बुराई करना या उसके विरुद्ध बोलना इस बात का संकेत है कि हम अपने भीतर की शांति और प्रेम को भूल गए हैं। इसलिए हर सुबह स्वयं को यह स्वमान याद दिलाएँ: "मैं प्रकाश का एक दिव्य बिंदु हूँ। मैं शांति और प्रेम से भरपूर एक आत्मा हूँ। मैं अपने मस्तक के मध्य चमकते हुए सितारे के रूप में स्वयं को अनुभव करता हूँ और अपनी शांति, प्रेम तथा मधुरता की किरणें चारों ओर फैला रहा हूँ।" दिन में कई बार इस स्वामान का अभ्यास करें। इससे लोगों और परिस्थितियों के प्रति हमारे क्रोध और कठोर प्रतिक्रियाएँ धीरे-धीरे मधुरता, धैर्य और विनम्रता में बदलने लगेंगी।
- 2क्षमा करें और आगे बढ़ जाएँ : क्या कभी ऐसा हुआ है कि किसी के कटु व्यवहार या बातों को याद करते-करते आपका पूरा दिन निकल गया हो? ऐसी छोटी-छोटी चोटें मन में जमा होकर धीरे-धीरे गुस्से और कड़वाहट का रूप ले लेती हैं। फिर वही दबा हुआ क्रोध किसी दूसरी परिस्थिति या किसी और व्यक्ति पर भी निकल सकता है, जबकि उसका उससे कोई संबंध नहीं होता।
क्षमा करने और पुरानी बातों को छोड़ देने के लिए आंतरिक शक्ति चाहिए।गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय प्रेम और समझदारी से उत्तर देना ही सच्ची क्षमा है। क्षमा का अर्थ है बिना शर्त शुभभावना बनाए रखना। जब हम पुरानी बातों को छोड़ देते हैं, तो सबसे अधिक लाभ हमें ही होता है। अन्यथा मन की घृणा और नफरत हमारे तन, मन और संबंधों—तीनों को नुकसान पहुँचाती है। क्षमा करना आसान हो जाता है जब हम यह याद रखते हैं कि हर आत्मा का मूल स्वभाव शांति, प्रेम और पवित्रता है। यदि कोई गलत व्यवहार करता है या कटु शब्द बोलता है, तो वह उसके मूल स्वभाव के कारण नहीं, बल्कि उसके अस्थायी नकारात्मक संस्कारों के कारण होता है।
(कल जारी रहेगा…)
आज का अभ्यास
आज जब किसी की बात मन को चोट पहुँचाए, हम तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी शांति और प्रेम को याद करें और धैर्य से उत्तर देने का अभ्यास करें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता








