Brahma Kumaris

मानसिक थकावट से बचने के 5 सुझाव (भाग 2)

मानसिक थकावट से बचने के 5 सुझाव (भाग 2)
Journey
  1. 1दूसरों के बारे में केवल तभी सोचें जब आवश्यक हो - एक सामान्य आदत जो हम सभी में होती है कि हम आवश्यक और जरूरी न होने पर भी, दूसरों के बारे में सोचते हैं। मान लीजिए कि आपके कार्यालय में कोई स्टाफ अपनी आवश्यक क्षमता के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है और उसकी कार्यकुशलता सीधे आपकी कंपनी के प्रदर्शन को प्रभावित करती है, तो एक आम प्रतिक्रिया यह होगी कि उसे सुधारें और कंपनी में सही लोगों से उसके काम के बारे में बात करें। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो क्या आपको हर बार उसे देखकर, उसके बारे में नकारात्मक सोचना चाहिए या आपको कंपनी के प्रत्येक व्यक्ति से उसके बारे में नकारात्मक बातें करते रहना चाहिए, जिसे बेकार या अनावश्यक बातचीत कहा जाएगा। हमारी जिंदगी में ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं। यदि हम परिवार के प्रत्येक सदस्य, मित्र और कार्यालय सहकर्मी के बारे में नकारात्मकता से भरे भारी विचार मन में रखेंगे, तो क्या यह थका देने वाला नहीं होगा? इसलिए फुलस्टॉप लगाएं, थॉट्स में अनावश्यक क्वेश्चन मार्क और विस्मय से भरे चिन्हों को भी छोड़ें। अपने विचारों की संख्या को कम रखें और दूसरों के बारे में नकारात्मक विचारों को उनकी विशेषताओं, गुणों और कौशल के साथ-साथ, सकारात्मक व्यक्तित्व विशेषताओं के विचारों से बदलें, ताकि आप मानसिक थकान का अनुभव न करें।
  2. 2अपना अहंकार को त्यागें और स्वतंत्र रूप से जिएं - हमारे सूक्ष्म अहंकार का एक बहुत बड़ा भार जो हममें से कुछ लोग अपने भावनात्मक मन पर ढोते हैं। उदाहरण के लिए; आज सुबह कॉलेज या कार्यस्थल पर मेरे सहकर्मी ने मेरे पहनावे पर नकारात्मक टिप्पणी की। उसके बाद मैंने पूरे दिन उसे अवॉयड किया, लेकिन मैं उसकी उस टिप्पणी को एक अपमान के रूप में अपने दिलोदिमाग में रखता हूं। यहां ये समझना ज़रूरी है कि जहाँ जितना अत्यधिक अहंकार होता है, वहाँ अपमान की भावना भी उतनी ही अधिक होती है। लेकिन क्यों? क्योंकि मैं अपनी सकारात्मक सेल्फ इमेज़ से बहुत जुड़ा हुआ हूं और मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि कोई इसका थोड़ा सा भी अनादर करे। इसलिए मधुर, विनम्र और दयालु बनें जो लोगों की टिप्पणियों से नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं होता और इसके बावजूद सभी से प्यार करता है। स्वयं को लचीला और विनम्र बनाएं जिससे कि रोजमर्रा की बातचीत में अपमानित महसूस करने के आपके विचार कम होते जाएंगे और आपका मन भी हल्का रहेगा।

(कल जारी रहेगा…)

आज का अभ्यास

आज हम दूसरों की कमियों पर नहीं, बल्कि उनके गुणों पर ध्यान देकर अपने मन को हल्का और सकारात्मक बनाए रखने का अभ्यास करें।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर