Brahma Kumaris

नेगेटिव सिचुएशन्स को तीन स्टेप्स में रिज़ॉल्व करें (भाग 1)

नेगेटिव सिचुएशन्स को तीन स्टेप्स में रिज़ॉल्व करें (भाग 1)
Journey

हम सभी के जीवन में अनिश्चितताएं और अप्रत्याशित परिस्थितियाँ बार-बार आती हैं। इसके पीछे कारण क्या है? क्यों, आज हमारे जीवन में कठिन परिस्थितियाँ बढ़ रही हैं? परमपिता परमात्मा द्वारा बताए गए विश्व नाटक के ज्ञान के अनुसार, हम सभी वर्तमान में विश्व नाटक के अंतिम चरण में, यानि कि कलियुग या आयरन युग के अंत में हैं। इस समय, दुनिया में सभी आत्माएँ अपने पिछले कई जन्मों में किए गए नेगेटिव कर्मों के नेगेटिव संस्कारों के वश में हैं। ये नेगेटिव संस्कार, मन में नेगेटिव विचार और भावनाओं जैसी कठिन परिस्थितियाँ पैदा कर रहे हैं। और हमारे शरीर, अन्य आत्माओं और पर्यावरण को लगातार नेगेटिव ऊर्जा रेडिएट कर रहे हैं और सभी के शरीरों, संबंधों, धन संपत्ति और भूमिकाओं आदि में कठिन परिस्थितियों को आकर्षित कर रहे हैं। हमें इन कठिन परिस्थितियों को धैर्य और शक्ति के साथ हल करना होगा। आइए, ऐसे तीन स्टेप्स को जानें, जिनके माध्यम से हम कठिन परिस्थितियों को सफलतापूर्वक और कम समय में हल कर सकते हैं:

स्टेप 1 - किसी भी परिस्थिति को शांति से स्वीकार करना: किसी भी कठिन परिस्थिति को हल करने का सबसे पहला कदम है, उसे शांति और समझ के साथ स्वीकार करना। यदि हम किसी परिस्थिति का विरोध करें और उससे डरें, तो वह और बड़ी भी हो जाती है और इसे हल करने में अधिक समय लग जाता है। कई बार परिस्थिति इतनी बड़ी नहीं होती, लेकिन यह सोच कि हमारे जीवन में कठिन परिस्थिति आ गई है, उसे बड़ा बना देती है। हमारे मन की सकारात्मक स्थिति को बनाने और सही सोच, परमात्मा की मदद और दूसरों के मार्गदर्शन द्वारा परिस्थिति को बदलने से पहले, हमें इस समझ के साथ परिस्थिति को स्वीकार करना चाहिए कि यह किसी व्यक्ति या बाहरी शक्ति के कारण नहीं है, बल्कि यह हमारे अपने किसी पिछले जन्म के नेगेटिव कर्मों या इस जन्म के नेगेटिव कर्मों का परिणाम है। हमें खुद से बात करनी चाहिए और अपने मन को हल्का महसूस कराना चाहिए कि हम बुरे नहीं हैं, हम अच्छे हैं, और हममें कई विशेषताएँ हैं और परमात्मा हमसे प्रेम करते हैं। ऐसी परिस्थिति किसी के भी जीवन में आ सकती है, हम अकेले नहीं हैं। स्वीकार्यता, हमें अधिक मजबूत और स्थिर बनाएगी, जबकि परिस्थितियों का विरोध, हमें कमजोर और अस्थिर करेगा।

(कल जारी रहेगा…)

आज का अभ्यास

आज किसी भी चुनौती के सामने पहले उसे शांत मन से स्वीकार करने का अभ्यास करें। स्वीकार्यता मन को स्थिर बनाती है और समाधान की दिशा में शक्ति प्रदान करती है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता