स्वयं खुशियों का अनुभव करें और दूसरों को कराएं (भाग 2)

अपने दिन की शुरुआत मन में खुशियों के विचारों के साथ करें। आप कुछ इस तरह से संकल्प क्रिएट कर सकते हैं जैसेकि, आज पूरे दिन मैं सभी मिलने वालों को मीठी मुस्कान भरा उपहार दूंगा या हर एक की विशेषता को स्मृति में रख, खुशी का अनुभव करूंगा। इसके अलावा, आज पूरे दिन के दौरान मैं जिस किसी से भी मिलूंगा, उनके प्रति अपने पॉजिटिव इमोशंस को व्यक्त करूंगा। और हम ऐसा भी सोच सकते हैं कि, आज पूरे दिन मैं अपने गुणों को एक्शन में लाकर, स्वयं हल्का अनुभव करूंगा और दूसरों को भी यही अनुभूति करवाऊंगा।
ऐसे विचारों से हमारे आस-पास का माहौल खुशियों भरा रहेगा और हम जिन्हें भी खुशियां देंगे, बदले में उनसे हम भी खुशियां पाएंगे। इससे हमारा पूरा वातावरण खुशियों से भरा हुआ होगा। क्योंकि जब
खुशी की शुरुआत स्वयं से होती है तो दूसरों को खुशियां देने से पहले उसकी अनुभूति हमें होती है। या यूं कहें कि, खुशी का उपयोग करके ही खुशी को अनुभव किया जा सकता है।
इसके लिए, पूरे दिन में जब भी किसी से मिलो, तो स्वयं को चेक करो कि, क्या मैंने सामने वाले से साधारणता के साथ बात की या फिर मैंने उनके साथ खुशियां बांटी और उन्हें चिंताओं और बोझ से मुक्त किया? आखिरकार यह मेरा कर्तव्य है कि, मैं हर मिलने वाले को अनलिमिटेड खुशियां दूं। यह खुशी की भावना ही हम सबको एक साथ बांधती है। खुशियां बांटने से हमारा जीवन सुंदर और हमारा अस्तित्व सार्थक बनता है। अक्सर, काम करने के समय या फिर किसी अन्य एक्टिविटी को करते हुए हम व्यस्त हो जाते हैं, उस दौरान भले ही हम कोई भी नकारात्मक कार्य नहीं करते हैं, लेकिन अपने आंतरिक सद्गुणों से कुछ समय के लिए, कनेक्शन ढीला पड़ जाने के कारण हमारी खुशी कम हो जाती है।
(कल जारी रहेगा…)

दादी जानकी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
दादी जानकी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर यह विशेष यह वीडियो देखें, जो आपको उनके प्रेरणादायक जीवन, विरासत और आध्यात्मिक यात्रा से परिचित कराता है। उनके सादगीपूर्ण जीवन, गहन ज्ञान और मानवता के प्रति उनकी अटूट सेवा से प्रेरणा प्राप्त करें।
आज का अभ्यास
क्या मैं हर मिलने वाले के साथ केवल सामान्य व्यवहार करता हूँ या सच में उन्हें खुशियां देकर हल्का और तनावमुक्त बनाने का प्रयास करता हूँ? आज स्वयं को जांचूं।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर



