उन लोगों के प्रति भी आभारी रहें जो हमारे साथ सही नहीं हैं

उन लोगों के प्रति भी आभारी रहें जो हमारे साथ सही नहीं हैं

कुछ लोगों का व्यवहार हमारे लिए असहनीय या अच्छा नहीं होता। हमें लगता है कि वे हमारे जीवन में आए और अपने बोल और व्यवहार से नकारात्मकता फैला दी। लेकिन हम यह नहीं समझ पाते कि ऐसे लोग हमारी क्षमता को निखारते हैं, हमें मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं। इसलिए उन लोगों के प्रति हमेशा आभार व्यक्त करें जिन्होंने हमारे साथ सही व्यवहार नहीं किया। क्या आप मानते हैं कि अच्छे लोग हमें अच्छा समय देते हैं, लेकिन गलत लोग हमें अच्छी सीख देते हैं? आप किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद नहीं करते जिसने आपके साथ गलत किया हो, लेकिन क्या आपने महसूस किया है कि उनके साथ के अनुभवों से आप कितने मजबूत बनकर निकले?

चाहे कोई हमारे साथ बहुत रूड हो, हमें धोखा दे, सफलता में बाधा डाले, झूठ बोले या नुकसान पहुंचाए, असल में, वे हमारे भाग्य को बदलने में सहायक बनते हैं।

वे हमें इतना मजबूत बना देते हैं कि हम किसी भी स्थिति को स्वतंत्र रूप से अकेले संभाल सकें और शक्तिशाली बने रहें। जब लोग हमारे साथ सही नहीं होते, तो हम नई सोच, नए तरीके अपनाते हैं और उनके व्यवहार पर निर्भर रहना छोड़ देते हैं। साथ ही, हम अपना अहंकार कम करते हैं, अपनी अच्छाईयों को बढ़ाते हैं और अपने कर्मों को शुद्ध रखते हैं। अर्थात हम खुद को संवारने और तराशने में व्यस्त हो जाते हैं। इसके लिए रोज स्वयं को याद दिलाएं - मैं विवेकशील हूं। मैं जीवन में हर एक का आभारी हूं, चाहे उन्होंने मेरे साथ कैसा भी व्यवहार किया हो या करते हैं। मैं उनके साथ सदा अच्छा व्यवहार करता हूं। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जो मेरे लिए सही नहीं थे, क्योंकि उन्होंने मुझे शक्तिशाली और विनम्र बनने की ताकत दी।

अपने आप को नियमित रूप से याद दिलाएं कि आप एक शक्तिशाली आत्मा हैं। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने आपकी जीवन यात्रा में भूमिका निभाई। कभी-कभी लोग आपके प्रति सही नहीं होते, वे आपसे झूठ बोलते हैं, विश्वासघात करते हैं, आपकी उपेक्षा करते हैं या आपसे दुर्व्यवहार करते हैं। याद रखें; यह उनका तरीका, उनकी पसंद है। आप अपना ख्याल रखें, अपनी कीमत पहचानें और स्वाभिमान में रहें। जिन लोगों ने आपके साथ सही नहीं किया उन लोगों को धन्यवाद दें, क्योंकि उन्होंने आपको आज की स्थिति में लाने की मजबूती दी। उनका व्यवहार आपको सहनशीलता, शांति, आत्म-सम्मान और स्थिरता बढ़ाने का अवसर देता है। उनके प्रति करुणा और क्षमा विकसित करें। समझें कि वे गलत नहीं हैं, बल्कि वे खुद तकलीफ में हैं और इसी वजह से ऐसा कर रहे हैं। वे हमारे पिछले कर्मों के हिसाब-किताब के कारण, वे अपने हिस्से का रोल निभा रहे हैं। भले ही आप कुछ समय के लिए असहज महसूस करें, लेकिन यह समझें कि वे आपको वह सबक और ज्ञान देने आए हैं जो आपको सीखना था। आपकी कृतज्ञता उन्हें प्रभावित करती है, उन्हें ठीक करती है। आप इससे मजबूत होकर बाहर आते हैं, अपनी भावनाओं का त्याग करते हैं, आगे बढ़ते हैं, बेहतर बनते हैं और सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

आज का अभ्यास

आज हर कठिन अनुभव को अपनी शक्ति बढ़ाने का अवसर मानें और उन लोगों के प्रति भी आभार रखें जिन्होंने हमें सहनशील, स्थिर और आत्मनिर्भर बनाया है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता