Brahma Kumaris

विजुवलाइजेशन द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करना

विजुवलाइजेशन द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करना
Journey

एक अध्ययन से पता चलता है कि प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीतने वाले ज्यादातर खिलाड़ी, विजुवलाइजेशन की तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षित किए जाते हैं ताकि वे अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें। वास्तविक प्रतियोगिता होने से कई महीने पहले से ही, वे विजुवलाइजेशन का अभ्यास करते हैं अर्थात वे अपने लक्ष्य को हासिल करने की तस्वीरें पहले ही अपने चेतन मन में क्रिएट करना शुरू कर लेते हैं। यही विजुवलाइजेशन का सिद्धांत, कैंसर जैसी प्रमुख बीमारियों में रोगियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। रोगियों को यह सिखाया जाता है कि, वे अपने बीमार अंगों को बीमारियों से मुक्त होते हुए या किसी न किसी रूप में उपचार ऊर्जा प्राप्त करते हुए विजुवलाइज करें। अर्थात अपने मन में खुद की स्वस्थ् छवि बनाएं। विजुवलाइजेशन; लोगों को 100% विश्वास दिलाता है कि वे वांछित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। विश्वास की इस शक्तिशाली ऊर्जा के साथ किए गए उनके प्रयास, बिना विश्वास किए गए उन प्रयासों की तुलना में कहीं अधिक सफल और सिध्द होने की संभावना रखते हैं।

यदि आप अपनी पिछली असफलताओं के बारे में सोचते हैं, तो आप अपने आप पर विश्वास करना बंद कर देते हैं, अपना उत्साह खो देते हैं और निराश हो जाते हैं। ऐसे में,

एक सकारात्मक भविष्य की छवियों को विजुवलाइज करना, आपको वर्तमान से भविष्य की ओर काम करने में मदद करता है, बिना यह अनुमति दिए कि पिछली असफलताएँ आप पर कोई नकारात्मक प्रभाव डालें।

आप स्वयं को उस व्यक्ति के रूप में विजुवलाइज करते हैं, जिसने पहले ही अपने डर और नकारात्मक आदतों को पार कर लिया है, जिससे भय दूर हो जाते हैं और नकारात्मक आदतें बदल जाती हैं। आप स्वयं को पहले से ही परिवर्तित मानते हैं, जैसेकि आप कहते हैं, "मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ," नाकि "मैं शक्तियों को अपने अंदर भरने की कोशिश कर रहा हूँ।" उस विज़न की शक्ति और सकारात्मक एफरमेशन का संयोजन इतना प्रभावशाली होता है कि यह आपको अपने अंदर एक छोटे परिवर्तन की जगह, एक बड़े परिवर्तन को लाने में मदद करता है, क्योंकि आप अपने सोए हुए अवचेतन मन को जागने और उसकी क्षमता को महसूस करने में सक्षम बनाते हैं। आप हमेशा बुरे होने की उम्मीद करना बंद करके सबसे अच्छा होने की आशा, उसे होते हुए देखना और उस पर विश्वास करने लगते हैं। और यह सब आपको हर कदम पर सफल बनाता है।

आज का अभ्यास

आज अभ्यास करें, अपने लक्ष्य को मन में स्पष्ट रूप से देखें और स्वयं को पहले से सफल अनुभव करें। यह सकारात्मक विजुअलाइजेशन आपके आत्मविश्वास और परिणाम दोनों को बदल सकता है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर