Brahma Kumaris

आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

श्री राजेंद्र विश्वनाथ आलेकर जी

श्री राजेंद्र विश्वनाथ आलेकर जी

गवर्नर

बिहार

श्री राजेंद्र विश्वनाथ आलेकर जी
July 26, 2024
Testimonial Highlight

नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनजागरूकता और समाज की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और समाज को सतर्क रहने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत अभियान बिहार का उद्घाटन करते हुए महामहिम ने कहा कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए जागरूकता निर्माण की आवश्यकता है | नशा नहीं करने का शपथ लेना तो सरल है, लेकिन निभाना कठिन है | शपथ के शब्द के भीतर जाकर उसके भाव को समझना चाहिए | नशा के गिरफ्त में लाने के लिए बच्चे और युवा पीढ़ी को टारगेट किया जाता है | हमें सतर्क रहना है अपने बच्चों के प्रति | वह स्कूल जाता है तो आने पर उसका बैग चेक कीजिए | उन्होंने कहा मेरे द्वारा बिहार के सभी कॉलेजो को निर्देश दिया गया है कि बच्चों की उपस्थिति दर्ज होनी चाहिए |

नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सबसे बड़ा टूल है-जागरूकता |

हम सभी को इसमे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए | आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हम सबको इसमें सहभागी होने की आवश्यकता है | उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की इस अद्वितीय पहल के लिए साधुवाद दिया और इस अभियान कीसफलता की मंगलकामना की |

More Stories

View All

Inspired by this story?

Discover more transformation stories and begin your own spiritual journey.