यहाँ जैसा समर्पण भाव आ जाए तो दुनिया बदल जाए। यदि विश्व में ब्रह्माकुमारीज़ जैसा समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भाव विकसित हो जाए, तो यह धरती वास्तव में स्वर्ग बन सकती है।
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। यह एक अद्भुत मॉडल है, जिसे देशभर में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बल मिल सके।
नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके विरुद्ध संघर्ष में सभी को मिलकर सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए चलाया जा रहा यह अभियान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा-ऐसी हमारी शुभ आशा है।
मूल्य-शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्था के प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रहे हैं।







