नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संयुक्त सहयोग से संचालित देश को व्यसन-मुक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी प्रयास है। इस अभियान का मूल उद्देश्य न केवल नागरिकों को व्यसन के दलदल से बाहर निकालना है, बल्कि उन्हें आंतरिक शक्ति से सशक्त करना भी है। इस दूरदर्शी पहल के अंतर्गत, नशा मुक्ति के संदेशों और प्रेरणादायक फोटो प्रदर्शनी से सुसज्जित एक विशेष जागरूकता वाहन गाँव-गाँव और शहर-शहर जाकर जन-जन को जाग्रत करेगा। यह अभियान नागरिकों को व्यसन त्यागकर एक स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जीने की नई प्रेरणा और दिशा प्रदान करेगा।
सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की ओर एक संयुक्त पहल

सौरभ गर्ग
सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

Read more testimonials from:





