इंडियन म्यूज़ियम, कोलकाता एवं बी.डी. मेमोरियल जूनियर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरविद्यालयी विज्ञान उत्सव ‘आविष्कार 5.0 – बियॉन्ड एटम्स’ का आयोजन किया गया। इस विज्ञान उत्सव में 23 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर आधारित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बहन अंजलि एवं बी.के. चंद्रा ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों एवं वैज्ञानिक सोच की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत, स्थिर एवं एकाग्र बनाने का संदेश दिया, जिससे वे अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकें।
इस अवसर पर बी.के. चंद्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “Smart City से पहले Smart Minds की आवश्यकता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं शक्तिशाली संकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए “I am Peaceful, I am Pure, I am Powerful” का संकल्प अपने जीवन में धारण करने का आह्वान किया।
विज्ञान, रचनात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता के इस सुंदर संगम ने विद्यार्थियों को न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, बल्कि आंतरिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी दी।



























