Brahma Kumaris

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा “स्वर्णिम दुनिया की पुनः स्थापना” अर्थात आत्मा और प्रकृति को उनके मूल सतोप्रधान स्वरूप में स्थापित करने के परम लक्ष्य को व्यवहारिक रूप देने हेतु निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। किसानों और ग्रामीण समाज को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभाग द्वारा विविध रचनात्मक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 2

गत वर्ष देशभर में 4,481 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें किसान सम्मेलन, सरपंच सम्मेलन, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान तथा योगिक गृह वाटिका स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्मिलित रहे। इन प्रयासों के अंतर्गत 14,540 वृक्षों का रोपण किया गया तथा 8,46,514 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 4

ज्ञान सरोवर, माउंट आबू में “सनातन कृषि संस्कृति द्वारा ग्राम स्वराज” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त ओआरसी गुड़गांव, धमतरी, बीदर, मोहाली, मेहसाना, राजकोट, नागपुर, जगदलपुर, लातूर, कटक, वडोदरा, गोधरा, बेंगलुरु, रतलाम सहित नेपाल के जनकपुर में वृहद किसान महासम्मेलनों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 6

सिकंदराबाद, रत्नागिरी, खेरालू, राजकोट, कटक, औराद एवं आबू तपोवन में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुर्ग, सूरत एवं लखनऊ में अधिकारियों के सम्मेलन भी संपन्न हुए। वसंत राव नायक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ (परभणी) एवं डॉ. बाला साहेब सावंत कोकण कृषि विद्यापीठ के साथ योगिक खेती पर शोध कार्य हेतु एमओयू हस्ताक्षरित किए गए।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 8कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 9

राज ऋषि गोकुल ग्राम प्रकल्प के अंतर्गत राजकोट, जाहोता, शाहपुर, गांधीनगर सहित अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही जम्मू, गोंदिया, प्रयागराज (माघ मेला), कोल्हापुर, मधुबनी आदि स्थानों पर सरकार के सहयोग से वृहद योगिक कृषि प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें देश के कृषि मंत्री, विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण सक्रिय रूप से सहभागी बने।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 11

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र सहित अनेक राज्य सरकारों द्वारा प्रभाग की सेवाओं को निरंतर समर्थन प्राप्त हो रहा है। कई राज्यों द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को सरकारी सहयोग से प्राकृतिक योगिक खेती प्रशिक्षण हेतु तपोवन भेजा जा रहा है।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 13

प्राकृतिक योगिक खेती के माध्यम से इस वर्ष 250 टन से अधिक विषमुक्त जैविक आलू का उत्पादन कर यज्ञ सेवा में अर्पित किया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 15

सेवा वर्ष 2025–26 के अंतर्गत प्रभाग द्वारा निम्न प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं—

आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान एवं समृद्ध ग्राम विषय पर पूरे देश में 90 किसान सम्मेलन

  • प्रत्येक सेवा केंद्र द्वारा 90-90 गांवों में सेवा कार्यक्रम
  • प्रत्येक केंद्र द्वारा 90-90 वृक्षारोपण अभियान
  • 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के अंतर्गत 900 विशेष कार्यक्रम
  • पर्यावरण दिवस पर योगिक गृह वाटिका अभियान का विस्तार
  • पराली न जलाने हेतु उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा में व्यापक जन-जागरण अभियान
  • “मेरा गांव बने महान” विषय पर राज ऋषि गोकुल ग्राम प्रकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम
कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 24

कृषि विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, आदिवासी समुदाय एवं अधिकारियों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रभाग का यह विश्वास है कि “देयर इज़ नो कल्चर विदाउट एग्रीकल्चर” अर्थात कृषि के बिना संस्कृति का अस्तित्व संभव नहीं है। इसी भावना के साथ आध्यात्मिकता आधारित सतयुगी संस्कृति की पुनः स्थापना के लक्ष्य की दिशा में सेवा योजनाएँ निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना — article photo 27

सभी के सहयोग से यह परम लक्ष्य सहज रूप से प्राप्त किया जा सकेगा।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Spread the word from Abu Road — share this with your community.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram
Jul 16

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात
Kolkata
Jul 16

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

From Abu Road

Happenings in your area

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम