Brahma Kumaris

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

मम्मा-बाबा, दादियाँ एवं सभी आदरणीय वरिष्ठ दीदियों और वरिष्ठ भाइयों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, ShivShakti Leadership Approach (SSLA) के अंतर्गत भारत एवं नेपाल क्षेत्र में महिलाओं के लिए अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक आयोजित सेवाओं की एक प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत की जा रही है।

इस सेवा अवधि में “Transformative Women’s Leadership – The ShivShakti Approach” के माध्यम से नारी को उसकी आंतरिक शिवशक्ति से जोड़ने, आत्मबल, करुणा, सहयोगात्मकता एवं निमित्त भाव के साथ नेतृत्व करने हेतु प्रेरित किया गया। यह प्रयास स्व-परिवर्तन से समाज परिवर्तन की सशक्त नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

वर्षभर विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों जैसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस, वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस एवं नववर्ष पर अनेक सेवाएँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में “सदा शिवशक्ति बने रहें... चाहे कुछ भी हो जाए”, “Link with Trust, Live with Unity, Lead with Peace” तथा “शिवशक्ति ऊर्जा सुरक्षा कवच” जैसे विषयों पर गहन एवं अनुभवात्मक कार्यशालाएँ आयोजित की गईं।

मार्च 2026 में GGRC, अहमदाबाद (इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर) में 65 टीम सदस्यों के लिए आदरणीय सुदेश दीदी जी के पावन सानिध्य में त्रिदिवसीय रिट्रीट का सफल आयोजन हुआ, जिसमें आदरणीय नेहा दीदी एवं नंदा दीदी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस रिट्रीट में प्रतिभागियों को शिवशक्ति स्वमान की अनुभूति कराते हुए, अनुभव आधारित सेवा करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों जैसे राजकोट, सिकंदराबाद, नडियाद, बेलगावी एवं बेंगलुरु में एक-दिवसीय अनुभवात्मक रिट्रीट आयोजित किए गए। साथ ही उदयपुर, कोटा, गोवा, सतारा, पालूस, चिक्कमगलुरु सहित अनेक स्थानों पर दो घंटे की 20 से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन हुआ।

इन सभी सेवाओं में 2500 से अधिक अग्रणी महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें सरकारी अधिकारी, ऑल इंडिया महिला संगठन की अध्यक्षाएँ, डॉक्टर, शिक्षाविद, वकील एवं कला, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र की विशिष्ट महिलाएँ शामिल रहीं।

प्रतिभागियों के अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहे—किसी ने आंतरिक शक्ति से डिप्रेशन से उबरने का अनुभव साझा किया, तो किसी ने कठिन परिस्थितियों को शांति एवं प्रेम से संभालना सीखा। कई प्रतिभागियों ने यह अनुभव किया कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि आंतरिक गुणों और शक्ति से आता है।

इस सेवा वर्ष में एक विशेष सृजनात्मक पहल के रूप में “शक्तियों के नाम शिवबाबा का प्रेम-पत्र” प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागियों ने परमात्मा के साथ गहरा आत्मीय संबंध अनुभव किया। यह पहल आदरणीय निर्वैर भाईसाहब की स्मृति को समर्पित रही। साथ ही “मैं शिवशक्ति हूँ” विषय पर एक सुंदर गीत एवं मल्टीपर्पज़ कार्ड जैसी रचनात्मक प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों को आत्म-अभिव्यक्ति एवं सकारात्मक संकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह सेवाएँ केवल कार्यक्रम नहीं थीं, बल्कि नारी में शिवशक्ति स्वमान की अनुभूति कराने का एक सशक्त आध्यात्मिक अभियान थीं, जिनमें बिना लेक्चर के अनुभवात्मक एवं सहभागितापूर्ण विधियों के माध्यम से आंतरिक शक्तियों को जागृत किया गया।

अंत में, जिन भी सेवाकेंद्रों ने इन सेवाओं के लिए अवसर प्रदान किया, उनके प्रति कोटि-कोटि आभार। यही शुभकामना है कि आगे भी ऐसे दिव्य अवसर प्राप्त होते रहें और हम सभी मिलकर मम्मा-बाबा द्वारा दिए गए शिवशक्ति स्वमान को अनुभव करते हुए साक्षात शिवशक्ति स्वरूप बनकर बाबा को प्रत्यक्ष करने के इस महान कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram
Jul 16

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात

From Abu Road

Happenings in your area

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi
Jul 12

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar

वड़ोदरा में "से नो टू ड्रग्स" जनजागरण रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश
Vadodara

Agra: Brahma Kumaris Joins ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ Tree Plantation Campaign
Agra