ब्रह्माकुमारीज़ के Finance Fraternity Service Wing द्वारा मान सरोवर परिसर के दिव्य शक्ति अनुभूति हॉल में पांच दिवसीय चौथे Mind-Money-Management राष्ट्रीय सेवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में देशभर से वित्त, अकाउंट्स और टैक्सेशन क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, CA, CS तथा अन्य प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, The Institute of Cost Accountants of India के अध्यक्ष CMA चित्तरंजन चट्टोपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. जितेंद्र आधिया, महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई, Global Hospital के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा तथा बीके CA ललित इनानी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मन, धन और प्रबंधन के बीच संतुलन, सकारात्मक सोच तथा मूल्यों पर आधारित वित्तीय व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को आध्यात्मिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान ‘कर्म से पुण्य कमा ले प्राणी’ गीत का विमोचन भी किया गया।
यह पांच दिवसीय सम्मेलन वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आंतरिक शक्ति, सकारात्मक सोच और मूल्य आधारित जीवन की दिशा में प्रेरणादायक मंच प्रदान कर रहा है।
























