पुणे में आयोजित विष मुक्त खेती स्नेह मिलन सम्मेलन में प्राकृतिक एवं योगिक खेती को बताया गया भविष्य की आवश्यकता

पुणे में आयोजित विष मुक्त खेती स्नेह मिलन सम्मेलन में प्राकृतिक एवं योगिक खेती को बताया गया भविष्य की आवश्यकता

18 जून 2026 को पुणे स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के जगदंबा भवन में कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा विष मुक्त खेती स्नेह मिलन सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों तथा एग्री इन्फ्लुएंसर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक एवं योगिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कृषि में आध्यात्मिक मूल्यों के समावेश को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीके सरला दीदी ने कहा कि किसान यदि आध्यात्मिक चेतना से जुड़कर खेती करें तो वे तन, मन और धन की वास्तविक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्व-परिवर्तन के माध्यम से विश्व-परिवर्तन के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए योगिक खेती की विधियों को समझने और व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पद्मश्री पोपटराव पवार, स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुनंदा दीदी, नारायणगांव कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष कृषि रत्न अनिल तात्या मेहर तथा जियो लाइफ एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद लोहाटी ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में टिकाऊ और समृद्ध कृषि व्यवस्था के लिए प्राकृतिक, जैविक एवं योगिक खेती के साथ आध्यात्मिकता को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि

योगिक खेती केवल उत्पादन बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण तथा समस्त जीव-जंतुओं के लिए सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि जब किसान परमात्म शक्ति से जुड़कर पवित्र संकल्पों के साथ खेती करते हैं, तब उसके सकारात्मक स्पंदन पौधों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और सम्पूर्ण पर्यावरण तक पहुँचते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति और आध्यात्मिक नेतृत्व की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व में शांति और आध्यात्मिक जागरण लाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा प्रदर्शित मार्ग अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है तथा समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

समापन सत्र में कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके राजू भाई ने

उपस्थित किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को नियमित राजयोग अभ्यास तथा योगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल कुछ घंटों का अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक कर्म में परमात्मा के साथ जुड़ाव की अनुभूति है, जिससे व्यक्ति को आंतरिक शक्ति प्राप्त होती है और उसके श्रेष्ठ संकल्प सफल होते हैं।

सम्मेलन में कृषि क्षेत्र से जुड़े अनेक गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), कृषि विशेषज्ञों, कृषि उद्यमियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने प्राकृतिक एवं योगिक खेती को बढ़ावा देने तथा आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित सतत कृषि व्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश प्रदान किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Pune — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा
Fatehgarh Sahib
Aug 31

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन
Chennai
Jul 31

चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन

मध्य प्रदेश में 10 करोड़ नशा मुक्ति भारत महाअभियान के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Rewa
Jul 31

मध्य प्रदेश में 10 करोड़ नशा मुक्ति भारत महाअभियान के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice
New Delhi
Jul 30

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice

पोरबंदर में शांति एवं सद्भावना अभियान के अंतर्गत तनावमुक्त जीवन एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Porbandar
Jul 30

पोरबंदर में शांति एवं सद्भावना अभियान के अंतर्गत तनावमुक्त जीवन एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

मुंबई में बीके निकुंज भाई और श्रद्धा सावंत के संवाद में तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का संदेश
Jul 30

मुंबई में बीके निकुंज भाई और श्रद्धा सावंत के संवाद में तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का संदेश

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश
Bhilai
Jul 30

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन
Chennai
Jul 31

चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश
Bhilai
Jul 30

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश

मनमोहिनी वन में पाँच दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ
Jul 29

मनमोहिनी वन में पाँच दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

करनाल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली का मिला संदेश
Karnal
Jul 27

करनाल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली का मिला संदेश

जक्कूर रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ शिविर सम्पन्न, आत्म जागृति एवं आत्म सशक्तिकरण का मिला संदेश
Bengaluru
Jul 26

जक्कूर रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ शिविर सम्पन्न, आत्म जागृति एवं आत्म सशक्तिकरण का मिला संदेश

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग एवं ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा 11वें राष्ट्रीय नर्सिंग प्रोफेशनल सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Road
Jul 23

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग एवं ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा 11वें राष्ट्रीय नर्सिंग प्रोफेशनल सम्मेलन का शुभारंभ

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान