दिनांक 6 जुलाई 2025 को पुणे के विट्ठल वाडी स्थित विट्ठल मंदिर, जिसे स्थानीय रूप से दशहरा पंढरपुर कहा जाता है, में परमात्म संदेश से युक्त एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह अवसर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री विठ्ठल-रुखमाई, पंढरपुर की आषाढ़ी एकादशी की पावन परंपरा से जुड़ा था, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु विशेष रूप से पुणे के आलंदी और देहु से पैदल यात्रा कर पंढरपुर पहुंचते हैं।
इसी शुभ दिन, पुणे के विट्ठल वाडी में लाखों भक्तों की उपस्थिति में परमात्मा शिव पिता का दिव्य संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक प्रभावशाली प्रदर्शनी लगाई गई। इस सेवा अवसर पर भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री चंद्रकांत पाटील जी, महाराष्ट्र की राज्य मंत्री माननीय श्रीमती माधुरी ताई मिसल जी, साथ ही अनेक नगरसेवक, पुलिस अधिकारीगण, और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। सभी ने बड़ी श्रद्धा से ईश्वरीय संदेश को ग्रहण किया और संस्था द्वारा प्रकाशित साहित्य की सौगात भी प्राप्त की।
इस दिव्य सेवा में बाबा के लाडले 20 सेवाभावी भाई-बहनों ने दिनभर तन-मन-धन से रूहानी सेवा कर अद्भुत योगदान दिया। उनकी समर्पित सेवाओं से हजारों भक्त लाभान्वित हुए। बाबा और बाबा के सेवायोग्य नूर रत्नों को इस सशक्त, सफल और सुंदर सेवा के लिए हृदय से अनेक-अनेक धन्यवाद।
यह आयोजन न केवल एक आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बना, बल्कि हजारों आत्माओं के लिए ज्ञान, शांति और सच्चे प्रेम की अनुभूति का माध्यम भी रहा।






























