सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न

9 जुलाई 2026 को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के लाइट हाउस सेंटर में "स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस" विषय पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीवन की व्यक्तिगत, व्यावसायिक एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान में आध्यात्मिकता की भूमिका पर सार्थक मंथन हुआ।

कार्यक्रम में प्रशासकों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा भारतीय समुदाय के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। भारत से पहुँचे 23 सदस्यीय ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधिमंडल की ओर से ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु भाई ने संस्था की वैश्विक सेवाओं का परिचय देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ 140 से अधिक देशों में कार्यरत एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है, जो राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्तिगत परिवर्तन एवं विश्व नव-निर्माण के लिए समर्पित है।

संवाद सत्र में रूसी प्रेसिडेंशियल एकेडमी ऑफ नेशनल इकोनॉमी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लोक एवं नगर प्रशासन संकाय के डीन अनातोली लिखतीन ने कहा कि आध्यात्मिकता व्यक्ति की बुद्धि को स्थिर बनाकर उसे संतुलित निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करती है।

इस अवसर पर बीके संध्या ने आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति का महत्व बताया। बीके रुचि ने आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन की सही दिशा का आधार बताया, जबकि बीके विधात्री ने कहा कि आध्यात्मिकता ईमानदारी, जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा की मजबूत नींव है।

अपने प्रेरणादायी संदेश में वक्ताओं ने कहा कि "शांति कोई कमजोरी नहीं, बल्कि आंतरिक शक्ति है। यही शक्ति व्यक्ति को भावनात्मक संतुलन प्रदान करती है।" उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक आत्मा ईश्वर प्रदत्त गुणों और विशेषताओं से सम्पन्न है तथा आध्यात्मिकता व्यक्ति को स्वयं के वास्तविक स्वरूप का दर्पण दिखाती है।

समापन अवसर पर सेंट पीटर्सबर्ग स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र की निदेशिका बीके संतोष दीदी ने सभी को विश्व शांति के लिए शुभ संकल्प करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति के सामूहिक संकल्प एवं राजयोग मेडिटेशन के साथ हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with International news from St Petersburg — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice
New Delhi
Jul 30

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice

पोरबंदर में शांति एवं सद्भावना अभियान के अंतर्गत तनावमुक्त जीवन एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Porbandar

Brahma Kumaris UK Organises Insightful Programme on “Yoga and the Science of Sleep”
London
Jul 29

मंगोलिया में ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवा यात्रा सम्पन्न, विभिन्न व्यक्तित्व विकास एवं राजयोग कार्यक्रमों से प्रतिभागी हुए लाभान्वित
Ulaanbaatar
Jul 28

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

सोनीपत में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को राजयोग एवं जीवन मूल्यों का संदेश
Sonipat

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

More in International

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris UK Organises Insightful Programme on “Yoga and the Science of Sleep”
London
Jul 29

Brahma Kumaris UK Organises Insightful Programme on “Yoga and the Science of Sleep”

मंगोलिया में ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवा यात्रा सम्पन्न, विभिन्न व्यक्तित्व विकास एवं राजयोग कार्यक्रमों से प्रतिभागी हुए लाभान्वित
Ulaanbaatar
Jul 28

मंगोलिया में ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवा यात्रा सम्पन्न, विभिन्न व्यक्तित्व विकास एवं राजयोग कार्यक्रमों से प्रतिभागी हुए लाभान्वित

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ
Georgetown
Jul 19

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ

मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित
Jul 12

रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन
Moscow
Jul 11

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में बीके शिवानी द्वारा आत्मजागरण एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम
Zurich
Jul 8