वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम

हुगली नदी के पावन तट पर स्थित कोलकाता, जो इतिहास, संस्कृति और आध्यात्म का अद्भुत संगम है, वहीं आशुतोष मुखर्जी रोड पर स्थित बाबा की गद्दी के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता म्यूजियम सेवा केंद्र, परदादी की तपस्या भूमि के रूप में निरंतर आध्यात्मिक सेवाओं का केंद्र बना हुआ है। पिछले एक वर्ष से यहां सेवाओं की एक सुंदर और निरंतर रिमझिम बह रही है, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिकता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 2

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में “मास्टरिंग स्टेबिलिटी इन लाइफ्स ड्रामा” विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व थिएटर दिवस एवं दादी जानकी जी की पावन स्मृति को समर्पित था। यह आयोजन उस दिव्य भविष्यवाणी का साकार रूप प्रतीत हुआ, जिसमें बापदादा ने वर्ष 1981 की अव्यक्त मुरली में कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब स्वयं लोग निमंत्रण देंगे और सेवा के लिए प्रमुख स्थल प्रस्तुत होंगे। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक स्थिरता, जागरूकता और श्रेष्ठ कर्मों के महत्व को अनुभव किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 4

इसी श्रृंखला में इंडियन म्यूजियम में “विश्व शांति हेतु मेडिटेशन” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने भाग लेकर गहन शांति का अनुभव किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 6

राजयोगिनी कानंद दीदी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में Global Enlightenment Retreat Centre का भव्य उद्घाटन हुआ तथा वार्षिक थीम “Meditation for World Unity and Trust” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी जयंती दीदी एवं राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई की पावन उपस्थिति और आशीर्वचन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने। कार्यक्रम के दौरान “51 Steps to Soulful Awakening” नामक बांग्ला ध्यान पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके साथ ही सिंधी समाज, रोटेरियंस तथा विभिन्न संस्थानों के लिए Leadership with Ethics, Awareness and Purpose, क्रिएटिव वर्कशॉप्स और रिफ्लेक्टिव ग्रुप एक्टिविटीज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 8वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 9

90वीं शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कानंद दीदी ने अपने संदेश में सच्चे जागरण और वास्तविक व्रत के महत्व को उजागर किया।24वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में ब्रह्माकुमारीज़ की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां उनके पवेलियन ने आध्यात्मिकता और नवाचार के माध्यम से हजारों लोगों को प्रभावित किया। द बंगाल रोइंग क्लब में आयोजित एक विचार गोष्ठी में ब्रह्माकुमारीज़ ने जनसंख्या को चेतना के स्तर पर निर्भर एक शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 11वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 12

स्पोर्ट्स विंग के अंतर्गत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। पश्चिम बंगाल के सोनामुखी में नए सेवा केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय आध्यात्मिक जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। समाज सेवा प्रभाग के तहत विभिन्न करेक्शनल होम्स, ब्लाइंड स्कूल तथा अन्य संस्थानों में सेवा कार्य संपन्न हुए, साथ ही एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 14वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 15

सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा जवानों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई, जबकि मेडिकल विंग के तहत कोलकाता मेडिकल कॉलेज, कमान हॉस्पिटल एवं नेशनल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यक्रम हुए।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 17

धार्मिक प्रभाग के अंतर्गत अंतरधार्मिक संवाद, संत महासम्मेलन तथा Spiritual Intelligence विषय पर 16वें वर्ल्ड कॉन्फ्लुएंस ऑन ह्यूमैनिटी, पावर एंड स्पिरिचुअलिटी में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विश्व शांति का सशक्त संदेश दिया गया। रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक रूप से मनाते हुए अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर राखी बांधी गई।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 19

गंगा सागर मेले में ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक प्रदर्शनी ने हजारों श्रद्धालुओं तक परमात्मा का सच्चा संदेश पहुंचाया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। एल्गिन रोड सेंटर में आयोजित युवा कार्यशाला “Be a Leader from Within” में 60 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर आत्म-प्रबंधन और निर्णय क्षमता के महत्वपूर्ण सूत्र सीखे।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 21

इन सभी सेवाओं के मध्य 9 मार्च 2026 को, होली के पावन पर्व के पश्चात, ब्रह्हाकुमारीज़ की अत्यंत प्रिय और आदरणीय राजयोगिनी कानन दीदी अव्यक्त होकर बाबा की गोद में समा गईं। उनका दिव्य जीवन, शिक्षाएं और प्रेरणाएं आज भी सभी के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बनी हुई हैं और सदैव बनी रहेंगी।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 23

यह आध्यात्मिक यात्रा निरंतर प्रवाहित है—एक ऐसा दिव्य प्रवाह, जो प्रत्येक आत्मा को उसके वास्तविक स्वरूप की ओर अग्रसर कर रहा है।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम — article photo 25

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kolkata — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

From Kolkata

Happenings in your area

View All
पश्चिम बंगाल में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Kolkata
Aug 2

पश्चिम बंगाल में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात
Kolkata
Jul 16

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात

ब्रह्माकुमारीज़ विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ बेलूर के डायमंड जुबली समारोह में शामिल
Kolkata
Jul 12

ब्रह्माकुमारीज़ विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ बेलूर के डायमंड जुबली समारोह में शामिल

सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों के लिए "सेल्फ एम्पावरमेंट फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ" विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 9

सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों के लिए "सेल्फ एम्पावरमेंट फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ" विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों से स्नेहभरी मुलाकात
Kolkata
Jul 8

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों से स्नेहभरी मुलाकात

कोलकाता पुलिस आयुक्त से ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट
Kolkata
Jul 8

कोलकाता पुलिस आयुक्त से ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur
Aug 2

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित
Aug 2

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित