05th feb 2025 soul sustenence hindi

February 5, 2025

अपनों द्वारा अस्वीकार किए जाने पर कैसे संभलें

जब लोग हमारी आलोचना करते हैं, हमारी उम्मीदें पूरी नहीं करते या हमें अपमानित करते हैं, तब हमें ऐसा महसूस होता है कि उन्होंने हमें अस्वीकार कर दिया है। हम किसी से प्यार कर सकते हैं और हमारी पूरी लाइफ़ उनके चारों ओर घूम सकती है। लेकिन अगर वे हमें उस तरह से नहीं मानते जैसा हम चाहते हैं, तब हमें लगता है कि उन्होंने हमें अस्वीकार कर दिया है। आइए इसके बारे में समझें:

1. क्या आप कभी सोचते हैं कि- उन्होंने मुझे अस्वीकार किया… वे मुझे प्यार नहीं करते… मैं सबका ख्याल रखता हूं… लेकिन कोई भी मेरी परवाह नहीं करता। लोग आपके बारे में अपनी राय बनाएंगे। साथ ही, जिस तरह से लोग आपको देखते हैं, वह समय के साथ बदल सकता है, भले ही आप न बदलें।

2. सिर्फ इसलिए कि लोगों का व्यवहार आपके साथ सही नहीं हैं, इसे खुद को अस्वीकार किए जाने से न जोड़ें। हो सकता है, उनकी मंशा सही थी लेकिन उनका व्यवहार सही नहीं था। उनके ऐसे व्यवहार के पीछे के कारण को समझने की कोशिश करें; हो सकता है वे बुरे मूड में हों या किसी नकारात्मक स्थिति में फंसे हों। ऐसे में उन्हें सहारा दें और उनकी भलाई के लिए शुभकामनाएं दें और उनसे आध्यात्मिक प्रेम रखें ।

3. लोगों के साथ समय बिताएं और उनके साथ सुंदर रिश्ते बनाएं। लेकिन अपनी खुशी को किसी पर भी निर्भर न होने दें। अगर कोई आपको अस्वीकार करता भी है, तो भी आप खुद को न बदलें। पहले जैसे ही रहें बिना किसी उम्मीद के, अपनी क्षमतानुसार उनकी देखभाल करें। अपनी प्योर वाईब्रेशन से उन्हें प्रभावित करें।

4. लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि आप स्वयं के बारे में क्या सोचते हैं, ये सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। खुद को बिना शर्त प्यार और स्वीकार करें। अपनी मुख्य मान्यताओं पर रोज़ाना चिंतन करें और खुद को इतना मजबूत बनाएं कि आप बिना शर्त सबको प्यार दे सकें।

18 march 2025 soul sustenance hindi

नकारात्मक विचारों को आध्यात्मिक शक्ति से बदलना (भाग 3)

आंतरिक शक्ति विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच जरूरी है। जानिए कैसे संस्कार बदलकर, मेडिटेशन और ईश्वर से जुड़कर अपनी आत्मशक्ति को मजबूत बनाएं।

Read More »