Brahma Kumaris

परमात्म प्रेम के पंखों द्वारा उड़ें

परमात्म प्रेम के पंखों द्वारा उड़ें
Journey

हम अपने जीवन में, हर दिन परमात्मा को अनुभव करते हैं। हम उन्हें याद करते हैं और हर कदम पर उन्हें धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें अपने जीवन को, खूबसूरती से और मुश्किलों से डरे बिना जीना सिखाया। उनका मधुर प्रेम; हमारे लिए पंखों के समान है, जिसके सहारे हम रोजमर्रा की जिंदगी की समस्याओं से ऊपर, ऊंची उड़ान भर सकते हैं। वे कहते हैं कि जब हम उनके प्रेम के पंखों के साथ उड़ते हैं, तो हम बहुत हल्के हो जाते हैं और अपने जीवन में; स्वास्थ्य, संबंधों, भूमिकाओं और संस्कारों से संबंधित चुनौतियों जिनकी हमें उम्मीद भी नहीं होती और उनके कारण मन में उठने वाले; क्या, क्यों, कैसे और कब से मुक्त हो जाते हैं। तो आइए ऐसे कुछ चरणों पर नजर डालें कि हम अपने जीवन में इन पंखों के साथ कैसे उड़ सकते हैं:

  1. 1सुबह के समय परमात्मा के प्यार को अनुभव करें - परमात्मा प्रेम का सागर है और वह पूरे दिनभर हम पर अपना प्रेम बरसाता है। लेकिन सुबह का समय विशेष होता है, जब दुनिया के कंपन शुद्ध और शांत होते हैं। इस समय, हम योग और आध्यात्मिक अध्ययन के माध्यम से उनसे जुड़ सकते हैं और उनके प्यार को अपने दिल में समाहित कर सकते हैं।
  2. 2हर कार्य में परमात्मा को अपना सबसे प्यारा साथी बनाएं - चाहे कार्यालय में काम करना हो या अपने बच्चों की देखभाल करना हो या बाजार जाना हो, परमात्मा का हाथ थामे रहें और हमेशा उनकी मधुर संगति में रहें। इस तरह आपका उनके प्रति प्रेम और उसका आपके प्रति प्रेम बढ़ता है और आप हर कदम पर उसके प्रेम से समृद्ध होते जाते हैं।
  3. 3अपने व्यक्तित्व को शुद्ध, मधुर और विनम्र बनाएं - परमात्मा कहते हैं कि उनके वे बच्चे जो स्वभाव से उनके जैसे शुद्ध, मधुर और विनम्र हैं, उन्हें हर समय उनका प्रेम महसूस होता है। ऐसे बच्चों के जीवन में जब बाधाएं आती हैं तो वे उनके जीवन की उन बाधाओं को स्वयं नष्ट करके, उन्हें हर प्रकार के दुख से मुक्त कर देते हैं।
  4. 4हर कार्य-व्यवहार में आत्मिक स्मृति में रहें - परमात्मा के सुन्दर बच्चे वह हैं जो सदैव आत्मिक स्मृति में रहते हैं। ऐसे बच्चे उनके प्रेम को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं और शक्तिशाली बन जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए तनाव एक अतीत की वास्तविकता बन जाता है और वे जीवन के उतार-चढ़ाव से हल्के होकर ऊपर उड़ते रहते हैं।

आज का अभ्यास

आज प्रातः कुछ क्षण शांत होकर परमात्म प्रेम का अनुभव करें। यह अनुभव मन को हल्का बनाकर दिनभर शक्ति, स्थिरता और सहजता प्रदान करेगा।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता