आत्मसम्मान के 5 अनुभवों द्वारा आंतरिक शक्तियां बढ़ाएं (भाग 2)

- 1खुशी मेरा आंतरिक खजाना है, और मैं इसका मालिक हूं - हमेशा स्वयं को याद दिलाते रहें कि, मैं स्वयं अपनी खुशी का क्रिएटर हूँ। और मुझे अपने जीवन की हर स्थिति में खुश रहना है और इसे सुंदर और पोजिटीव बनाना है। लेकिन, कभी-कभी हमारे जीवन में जब दुख आते है, जो मन को नेगेटिव रूप से प्रभावित करके हमारी खुशी को कम करते हैं। लेकिन, जब हम यह याद रखते हैं कि, सदा खुश रहना मेरा अपना निर्णय है और ये किसी इवेंट पर निर्भर नहीं करता, तो हम जीवन के किसी भी सीन में स्टेबल और हल्के रहेंगे। साथ ही, निरंतर खुशी की चाभी वो समझ है कि, मैं आध्यात्मिक ज्ञान, गुणों, शक्तियों, प्रतिभाओं और विशिष्टताओं का मालिक हूं और मुझे उन्हें अपने और दूसरों के लाभ के लिए, विभिन्न तरीकों से उपयोग करना है। इसलिये, जितना अधिक मैं अपने आप को इस कार्य में व्यस्त रखूंगा, उतना ही अधिक आध्यात्मिक रूप से स्वयं को भरपूर और धनवान महसूस करूंगा और साथ ही ये मुझे आनंद और उत्साह से भरपूर रखेगा।
- 2मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूं, और मैं स्वयं अपनी सफलता का क्रिएटर हूं – किसी भी क्षेत्र में सफलता; आंतरिक शक्ति और इच्छा शक्ति से आती है। जब भी हमारे सामने कोई चुनौतीपूर्ण कार्य आता है तो वह हमारी इच्छा शक्ति की परीक्षा लेता है और उसे कम कर देता है जिससे चुनौती और भी मुश्किल लगती है। तो एक ऐसा मन; जिसमें कोई भी नेगेटीव और वेस्ट थॉट्स नहीं, वह दृढ़ इच्छाशक्ति वाला और शक्तिशाली है, और ऐसे शक्तिशाली मन वाली आत्मा अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त करती है। इसके लिए जरुरी है कि, प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए, आध्यात्मिक शक्ति के सर्वोच्च स्रोत- परमपिता परमात्मा के साथ योग लगाकर अपने मन और अंतर्मन को स्वच्छ और शुद्ध बनाएं जिसके परिणामस्वरूप हमारी इच्छा शक्ति बढ़ती है। साथ ही, प्रतिदिन कुछ मिनट, आध्यात्मिक ज्ञान पढ़ने के बाद, उसका मंथन करने से हमारे माइंड में पोजिटीव विचार बढ़ते हैं और हम अधिक दृढ़ इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और सकारात्मकता से भरा हुआ महसूस करते हैं।
(कल जारी रहेगा...)
आज का अभ्यास
आज हम अपनी खुशी को किसी परिस्थिति या घटना पर निर्भर न रखते हुए, उसे अपना आंतरिक खजाना समझें और हर सीन में स्थिर, हल्के और प्रसन्न रहने का अभ्यास करें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता







