आत्मसम्मान के 5 अनुभवों द्वारा आंतरिक शक्तियां बढ़ाएं (भाग 3)

- 1मैं एक स्वतंत्र आत्मा हूँ, और नेगेटिविटी मुझे प्रभावित नहीं कर सकती – सेल्फ रेसपेक्ट का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम; यह याद रखना है कि कोई भी स्थिति या व्यक्ति मुझे नेगेटिव रूप से प्रभावित नहीं कर सकता।
स्वतंत्रता; आत्मा का वास्तविक अनुभव और गुण है।एक स्वतंत्र आत्मा दुनिया को एक अलग तरीके से देखती है और मैं बिना किसी दबाव के, अपने सामने आने वाली किसी भी नेगेटीव स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हूँ, और ये मुझे शक्तिशाली बनाता है। जितना अधिक मैं आत्म-जागरूक होकर कार्य करता हूँ, उतना ही इस दुनिया की बातें मुझे परेशान नहीं कर पातीं। जब मैं अपनी सोच और अपेक्षाओं से लगाव छोड़ देता हूँ, तो हर व्यक्ति को एक अभिनेता की तरह देखता हूँ—जो कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक भूमिका निभा रहा है और जीवन के अलग-अलग दृश्यों में अपना पार्ट निभा रहा है। यह जागरूकता मेरी आत्मा के साथ-साथ मेरे शब्दों और कर्मों में भी शक्ति भर देती है। - 2मैं अनुभव करता हूँ कि गुणों और शक्तियों के खजाने से भरपूर हूँ - सेल्फ रेसपेक्ट में रहना माना; ये जानना और मानना कि; मैं इन परमात्म खजानों का मालिक हूँ क्योंकि, मैं उनकी संतान हूँ। प्रतिदिन एक गुण या शक्ति को याद कर, उसे अपने कर्म में यूज करने से मैं भरपूर महसूस करता हूँ। लंबे समय तक यह अभ्यास करने से, किसी भी स्थिति में और किसी भी व्यक्ति के साथ, उस वक्त जरुरी गुण या शक्ति को इमर्ज कर पाना आसान हो जाता है, और मैं स्वयं को हल्का और शक्तिशाली, बिना किसी भी बोझ या तनावमुक्त महसूस करता हूँ। तो हमेशा याद रखें कि, हर दिन एक गुण का अभ्यास करने से कठिन परिस्थितियां दूर रहती हैं और एक शक्ति का अभ्यास करने से आप हमेशा स्टेबल और मजबूत रहेंगे। तो हम देखते हैं, कि हर दिन परमातम गुणों और शक्तियों को अपनी चेतना में रखकर; उन्हें अपने शब्दों और कार्यों में यूज करने से, हम परमातम खजानों से भरपूर हो जाते हैं।
आज का अभ्यास
आज जब कोई व्यक्ति या परिस्थिति नकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास करे, तब स्वयं को स्वतंत्र आत्मा अनुभव करें और अपनी सोच, शब्दों व कर्मों में शक्ति बनाए रखें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता







