Brahma Kumaris

अच्छाईयों की अपनी ओरिजिनल स्टेट में वापस आएँ (भाग 3)

अच्छाईयों की अपनी ओरिजिनल स्टेट में वापस आएँ (भाग 3)
Journey

अच्छाई की अपनी ओरिजिनल स्टेट यानि कि वास्तविकता में लौटने के लिए, हमें आध्यात्मिक शक्तियों और सकारात्मकता के उच्च स्त्रोत यानि परमात्मा से जुड़ना होगा। दूसरों से प्रेम और खुशी मांगना ठीक वैसे ही है जैसे कि कस्तूरी मृग; जिसकी नाभि में ही वह सुगंध होती है लेकिन वह उसे बाहर खोजता रहता है। ऐसे ही हमारे अंदर ही सभी खजाने मौजूद हैं। आत्मा को अपने ओरिजिनल स्वरूप का अनुभव और एहसास करने के लिए; ज्ञान और शक्तियों रूपी खजाने के सागर परमात्मा से जुड़कर स्वयं को भरपूर करना होगा। क्योंकि

कई जन्मों की यात्राओं के दौरान हमारे ये खजाने कम होते गए और हम अपनी सच्ची खुशी को खोते चले गए।

इसके साथ, हम कई गलत संस्कारों या व्यक्तित्व विशेषताओं से भी बोझिल होते गए और हमारे द्वारा कई जन्मों में किए गए गलत कर्म के कारण ये विशेषताएँ हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बनती गईं।

अब समय की पुकार है कि, हम सर्वोच्च आत्मा यानि परमात्मा, जो इस संसार के हर आत्मा के सर्वोच्च माता-पिता हैं उनसे जुड़ें और अपने सभी सकारात्मक गुणों को पुनः प्राप्त करें। इससे हम आध्यात्मिक स्तर पर, आंतरिक रूप से शक्तिशाली होते जाएंगे। जितना अधिक हम ऐसा करेंगे, उतना ही अधिक हम स्वयं के वास्तविक स्वरूप में लौट आएंगे, जैसे जब हम इस भौतिक दुनिया के ऊपर सोल वर्ल्ड से आए थे। साथ ही, यह केवल फिर से शुद्ध और सकारात्मक बनकर नया जीवन शुरू करने का समय नहीं है, बल्कि पवित्र बनकर कुछ समय के लिए, पहले आत्मजगत में लौटने का भी समय है। इसके बाद, हम इस दुनिया में कई जन्मों और पुनर्जन्मों के नए चक्र की शुरुआत करेंगे। आत्मा एक्शन, इंटरक्शन और संबंधों से भरी हुई इस दुनिया में उतरने से पहले, आत्मजगत में थोड़े समय के लिए विश्राम अवस्था में रहती है, इसलिए इसे आत्मा की रिटर्न जर्नी कहा जाता है और इसके बाद जन्म और पुनर्जन्म का चक्र फिर से दोहराया जाता है।

आज का अभ्यास

आज पूरे दिन यह स्मृति रखें कि मेरे भीतर शांति, प्रेम और अच्छाई के मूल संस्कार विद्यमान हैं। परमात्मा से जुड़कर उन्हें जागृत करना ही मेरा वास्तविक अभ्यास है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता