Brahma Kumaris

विश्वास की शक्ति से मुश्किलों पर विजय प्राप्त करें (भाग 2)

विश्वास की शक्ति से मुश्किलों पर विजय प्राप्त करें (भाग 2)
Journey

यह स्वीकार करते हुए कि हमारे मन, शरीर, संबंधों, संपत्ति और भूमिका में नकारात्मकता या नकारात्मक परिस्थितियाँ समय-समय पर उत्पन्न होंगी (जैसा कि कल के संदेश में समझाया गया था), एक प्रश्न उठता है कि मैं ऐसी परिस्थितियों में किस प्रकार की चेतना या मानसिकता बनाए रखूँ और मैं यह कैसे सुनिश्चित करूँ कि स्थिति मेरी सकारात्मक चेतना पर हावी न हो? क्योंकि केवल विश्वास या विजय की एक शक्तिशाली चेतना ही मुझे इन समस्याओं के नकारात्मक भावनात्मक और शारीरिक प्रभाव से बचाएगी, बल्कि यह सबसे महत्वपूर्ण प्रभावकारी तत्व भी बनेगी, अर्थात प्रमुख भूमिका निभाएगी जो मुझे समस्या पर विजय प्राप्त करने और समाधान की ओर बढ़ने या इसे अपनी ओर आकर्षित करने में भी मदद करेगी, कभी तुरंत और कभी धीमी गति लेकिन स्थिर रूप से, और खासकर के उस अवधि के दौरान जब मैं अपनी आंतरिक स्थिरता को कायम रखते हुए, समाधान मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूँ।

जब हम किसी नकारात्मक स्थिति का सामना कर रहे होते हैं तो विश्वास की एक शक्तिशाली चेतना क्या होती है?

मेरे जीवन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक दृश्य या स्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती और यह दृश्य भी गुजर जाएगा और मैं विचारों की शक्ति, सकारात्मकता की शक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान की शक्ति, योग की शक्ति और परमात्मा के निरंतर साथ की शक्ति का उपयोग करके इस पर विजय प्राप्त करूंगा। मेरी विजय 100% निश्चित और सुनिश्चित है।

संक्षेप में, यही एक शक्तिशाली विश्वास की चेतना है, जिसे हमें नकारात्मक स्थितियों के बीच में, हर दिन कई बार दोहराना और याद रखना चाहिए। हमारी यही शक्तिशाली चेतना स्थिति को नकारात्मक से सकारात्मक में बदल देगी और इसे हमारे लिए पूरी तरह से अनुकूल बना देगी।

आज का अभ्यास

आज हर चुनौती के बीच स्वयं को याद दिलाएँ कि यह दृश्य स्थायी नहीं है; विश्वास और सकारात्मक चेतना के आधार से स्थिर रहकर विजय की ओर बढ़े।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर