परमात्मा द्वारा सिखाए गए ‘राजयोग’ से अपना जीवन संवारें

हम सभी इनर रिएलिटी और आउटर रिएलिटी से बनी दुनिया में रह रहे हैं। इनर रिएलिटी वर्ल्ड; हमारे विचारों और भावनाओं के साथ-साथ हमारे आंतरिक व्यक्तित्व या संस्कारों से संबंधित है जबकि आउटर रिएलिटी वर्ल्ड हमारे भौतिक शरीर, घर, कार्य और समाज में हमारे द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाओं और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे रिश्तों से रिलेटेड है। हम सभी अपनी सुंदर आउटर रिएलिटी को बनाने और बनाए रखने के लिए पूरे दिन बहुत कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन यह महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण और जरूरी है कि
शांति, प्रेम, आनंद और ज्ञान से भरी एक सुंदर इनर रिएलिटी के बिना, हम हमेशा सफल और निरंतर खुशहाल आउटर रिएलिटी नहीं बना सकते हैं।
पूरी दुनिया में स्पिरिचुअल सेल्फ इंट्रोस्पेक्शन एक महत्वपूर्ण और गहरा विषय है कि अपने इनर वर्ल्ड को सुंदर बनाने के लिए क्या जरूरी स्टेप्स लेने चाहिए? इसका एक कारण यह है कि सभी मनुष्य संतोष से भरा जीवन जीना पसंद करते हैं और साथ ही, दूसरा बहुत महत्वपूर्ण कारण है कि आज जीवन बहुत सारे उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है, जो समय के साथ-साथ अस्थिरता पैदा करके आत्मा को कमजोर बना सकता है, क्योंकि हम इन उतार-चढ़ावों का आसानी से सामना करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसलिए यदि हमें इस पुरानी और थका देने वाली दुनिया में दिल से जीवित रहना है, तो हमारी आंतरिक शक्तियां और अच्छाइयां दो ऐसे महत्वपूर्ण खजाने हैं, जिनसे हमें भरपूर होना होगा, क्योंकि समय के साथ-साथ जीवन और अधिक अप्रत्याशित होता जा रहा है।
ब्रह्माकुमारीज संस्था में, हम सभी ने परमात्मा द्वारा दिए गए ज्ञान और अवेयरनेस के माध्यम से यह महसूस किया है कि वास्तविक रूप से आंतरिक सशक्तिकरण लाने के लिए, खुद को सही तरीकों और तकनीकों से भरपूर करना, हमारे मन में निरंतर संतुष्टि और हमारे जीवन में निरंतर सफलता का अनुभव कराने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में, परमात्मा राजयोग के द्वारा अपने चार विषयों; आध्यात्मिक ज्ञान, योग, दैवीय गुणों की धारणा और दूसरों की आध्यात्मिक सेवा करना सिखा रहे हैं। हम सभी इसे सीख रहे हैं और इसके अध्ययन से प्रतिदिन अपने जीवन में प्रगति कर रहे हैं और इसे अपने जीवन का एक खूबसूरत हिस्सा भी बना रहे हैं। यह हमारी इनर और आउटर रिएलिटी दोनों को सुंदर बना रहा है। ब्रह्माकुमारीज़ के सभी केंद्रों पर राजयोग सिखाया जाता है और किसी भी पृष्ठभूमि, पेशे, धर्म और किसी भी लिंग और उम्र का कोई भी व्यक्ति हमारे किसी भी केंद्र पर जाकर इसे आसानी से सीख सकता है।
आज का अभ्यास
क्या मैं अपनी बाहरी दुनिया को सजाने में इतना व्यस्त हूँ कि अपनी आंतरिक शांति और शक्ति को नजरअंदाज कर रहा हूँ? आज खुद से जुड़ने का अभ्यास करूं।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर



