परिस्थितियों में सिचुएशन प्रूफ बनें (भाग 1)

परिस्थितियों में सिचुएशन प्रूफ बनें (भाग 1)

हम अपने जीवन में हर कदम पर एक नया सबक सीखते हैं। लेकिन, समय-समय पर वास्तविक जीवन की परिस्थितियाँ हमें कुछ न कुछ सिखाने के लिए, हमारे जीवन में इस तरह के प्रश्न लाती हैं – कि किसी प्रियजन की मृत्यु या किसी के साथ अलगाव होने पर. मैं उसके बिना जीवन कैसे जीऊँगा, अचानक क्रिटीकल बीमारी या वित्तीय हानि या जीवन में होने वाली अन्य घटनाओं के बारे में सोचना-कि ये मेरे साथ ही क्यों हुआ, या फिर जीवन की कठिन परीस्थितियां - जो मेरी मानसिक शक्ति को चुनौती देती है उनमें वांछित सफलता कब मिलेगी? या मैंने अपने पिछले जन्मों में ऐसा क्या किया, जिसके कारण मुझे अपने किसी प्रियजन से प्रेम और सम्मान नहीं मिलता; जिसका मैं पात्र हूँ?

हम सभी वाटर प्रूफिंग के बारे में जानते हैं, जैसे बारिश में रेन कोट हमारा बचाव करता है। उसी तरह से सिचुएशन -प्रूफिंग है जो हमारे जीवन में,

समय-समय पर आने वाले हालातों/ चुनौतियों में, स्वयं को उसके अनुसार ढालकर, कठिन परिस्थितियों को समझने के तरीके में महत्वपूर्ण पोजिटीव बदलाव लाकर सिचुएशन -प्रूफ बनाती हैं।

सिचुएशन प्रूफ का अर्थ है—परिस्थितियों के प्रभाव से मुक्त रहना और चिंता से भी मुक्त रहना। हम सभी के जीवन में अलग-अलग प्रकार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ आती रहती हैं। कभी-कभी परिस्थिति हमारे अपने नकारात्मक स्वभाव या संस्कारों के अस्थायी रूप से बढ़ जाने के रूप में आती है, जैसे क्रोध, ईर्ष्या या अहंकार। कभी कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से सम्मान न मिलना भी चुनौती बन जाता है। कभी जीवन में कोई कठिन या चुनौतीपूर्ण कार्य करना पड़ता है। कभी किसी व्यक्ति के साथ संबंधों में कठिनाई आती है या किसी के साथ व्यक्तित्व का टकराव हो जाता है। और कभी-कभी हमारे शरीर में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अस्थायी समस्या भी आ जाती है। इन सभी परिस्थितियों के बीच सिचुएशन-प्रूफ बनने का अर्थ है—परिस्थिति चाहे जैसी हो, उसके प्रभाव में आकर अपनी शांति, स्थिरता और खुशी को न खोना।

(कल जारी रहेगा...)

आज का अभ्यास

आज हम हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपनी शांति, स्थिरता और खुशी को बचाए रखेंगे और परिस्थिति को अपने मन की शक्ति पर हावी नहीं होने देंगे।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता