तनावमुक्त जीवन के लिए 5 स्टेप्स (भाग 1)

आजकल प्रायः ये बात कही व सुनी जा सकती है कि तनाव और चिंता के बिना जीवन असंभव है। कुछ लोग तनाव को नेचुरल मानते हैं, कुछ कहते हैं कि तनाव अच्छा है, और कुछ तो यहाँ तक कहते हैं कि तनाव और चिंता करने से समस्याओं का समाधान मिल जाता है। हालांकि आम धारणाएं अलग-अलग होती हैं, पर ये कहना गलत नहीं होगा कि "तनाव" शब्द पर एकमत राय नहीं है। हम अपनी मान्यताओं, दूसरों की राय, बाहर से प्राप्त होने वाली सूचनाओं और सबसे अहम, सही ज्ञान की कमी से भ्रमित हो जाते हैं। लेकिन, अगर हम अपनी चेतना (कॉन्शियनेस) में 5 स्तरों पर बदलाव लाएं तो तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं। तो आइए, ऐसे 5 स्टेप्स के बारे में जानते हैं:
स्टेप 1- चिंता न करें ... जो हो रहा है, अच्छे के लिए हो रहा है: जब ये बात उन लोगों से कही जाती है जो बहुत चिंता करते हैं, तो वे मानते ही नहीं कि ये सच भी हो सकता है। अपने ऑफिस में सहयोगी से सराहना न मिलना, कोई गंभीर बीमारी या फिर जीवनसाथी से खिटपिट होना ... जहां पर राय अलग-अलग हो सकती हैं और आप कहते हैं कि ये सब अच्छे के लिए हो रहा है? आध्यात्मिक ज्ञान हमें हल्का और रिलैक्स महसूस कराता है, कि जो कुछ भी इस समय हो रहा है, वो हमारे लिए सही है। इसके साथ ही, जो कुछ हो रहा है, वो हमें अंदर से मजबूत बनाता है, आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से बुद्धिमान बनाता है और हमारे पिछले नकारात्मक कर्मों का हिसाब-किताब चुकतू करके हमें हल्का करता है। सबसे जरूरी बात, ये हमारे लिए एक परीक्षा की तरह है, जिसे पास कर हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। तो हमेशा इस स्लोगन को याद रखें-
"जो बीत गया, वह अच्छा था, जो आज है, वह बहुत अच्छा है, और जो भविष्य में होगा, वह बेहद अच्छा होगा।"
अगर आप दिन की शुरुआत इस अवेयरनेस के साथ करेंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
(कल जारी रहेगा...)
आज का अभ्यास
आज हर परिस्थिति को चिंता की नहीं, सीख की दृष्टि से देखने का अभ्यास करें। प्रत्येक अनुभव मुझे भीतर से मजबूत और अधिक स्थिर बनने का अवसर दे रहा है।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



