Brahma Kumaris

प्रेशर का सामना करते हुए अच्छा प्रदर्शन कैसे करें

प्रेशर का सामना करते हुए अच्छा प्रदर्शन कैसे करें
Journey

कई जिम्मेदारियों और डेडलाइन्स के बीच, हम कभी-कभी लगातार दबाव में काम करते हैं, जिससे गलतियाँ और तनाव पैदा होते हैं। चाहे हम कितनी भी अच्छी तरह से योजना बनाएं और काम बाँट लें, फिर भी ऐसा लगता है कि, व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में दबाव बार-बार हम पर हावी हो जाता है। इसलिए जब तक हम इस दबाव को प्रबंधित नहीं करेंगे, तब तक न तो हम शांत रह पाएंगे और न ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे। आइए इससे जुड़ी कुछ बातों को समझें:

  1. 1क्या आपको लगता है कि आपके जीवन में लक्ष्यों, डेडलाइन्स, परीक्षाओं, स्वास्थ्य समस्याओं और संबंधों की चुनौतियों का दबाव बढ़ रहा है? इन दबावों का सामना करने के लिए, आपको अपनी आंतरिक शक्ति या मन की स्थिरता बढ़ाने की आवश्यकता है।
  2. 2विज्ञान के अनुसार, तनाव (स्ट्रेस) = दबाव (प्रेशर) /आंतरिक शक्ति। आंतरिक शक्ति माना हमारी शांति, धैर्यता, स्वीकार्यता, सुख, प्रेम और ज्ञान जैसी विशेषताएँ। जब हम आंतरिक शक्ति को नज़रअंदाज़ करते हैं, तब तनाव यानि कि दबाव को महसूस करते हैं।
  3. 3दबाव से उत्पन्न तनाव हमारी कार्यक्षमता, याददाश्त और निर्णय लेने की क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसलिए, तनाव का मुकाबला करने के लिए अपनी आंतरिक शक्तियों को बढ़ाएं। इसके लिए, सबसे पहले अपने मन की स्थिति के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लें ताकि आपका हर विचार शुद्ध और शक्तिशाली हो सके।
  4. 4हर परिस्थिति में सही विचार उत्पन्न करने के लिए रोज योग का अभ्यास करें और आध्यात्मिक ज्ञान का अध्ययन करें। हर घंटे के बाद अपने विचारों को चेक करें। इससे आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे, अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, सही निर्णय ले सकेंगे और अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज का अभ्यास

आज हर परिस्थिति में शांत और स्थिर रहने का अभ्यास करें ताकि दबाव के बीच भी हमारा प्रदर्शन श्रेष्ठ और संतुलित बना रहे।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता