Brahma Kumaris

लोग क्या कहेंगे?

लोग क्या कहेंगे?
Journey

हममें से अधिकतर लोगों ने अपने जीवन में ऐसे दौर का अनुभव किया है, जब हमने केवल इस डर से कि लोग हमारे बारे में क्या सोचेंगे, कुछ किया है या नहीं किया है।

लेकिन अपने आप को उसी रूप में स्वीकार करना बहुत कीमती है, भले ही लोग हमें वैसे न अपनाएं।

अगर हमारा जीवन दूसरों की स्वीकृति पर निर्भर हो, तो हम समाज की धारणाओं के बोझ तले दबे हुए शिकार समान जीवन जीते हैं। अपने सच में जीना और वही करना, जो हमारे लिए सही और सहज हो, यह हमारी शक्ति का बड़ा प्रतीक है। लेकिन अक्सर हम अपने निर्णय लोगों की स्वीकृति पर आधारित करते हैं, जो हमारी प्राथमिकताओं, मूल्यों या क्षमता से मेल नहीं खाते।

बिना दूसरों की स्वीकृति की आवश्यकता के, अपने अनुसार जीने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. 1अपने आप को जानें, स्वीकारें और सराहें, ताकि आपकी खुशी दूसरों की स्वीकृति पर निर्भर न हो।
  2. 2सही और गलत, मूल्य और सिद्धांतों की अपनी परिभाषाएं बनाएं। आपकी प्राथमिकताएं, पसंद, निर्णय और आदतें उनसे मेल खानी चाहिए।
  3. 3जब आप सही निर्णय लेते हैं और लोगों की स्वीकृति खो देते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत हैं। आपके साथी महंगे फोन के मालिक हो सकते हैं, लेकिन आपको सस्ते मॉडल लेने में शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए।
  4. 4अगर आप लोगों को खुश करने के लिए कुछ भी करते हैं, तो हो सकता है आप वह काम करें, लेकिन इसके साथ तनाव, चिंता और अनिच्छा के विचार पैदा करेंगे।

अपने मन को प्रशिक्षित करें कि आप अपने नियमों पर जीवन जिएं और सामाजिक दबावों की अनदेखी करें। लोगों की स्वीकृति की चिंता छोड़ें और अपने वास्तविक रूप में रहें। आइए, इस एफर्मेशन को रोज़ दोहराएं:

"मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ... मैं वहीं चुनता हूँ जो मेरे लिए और मेरे आस-पास के लोगों के लिए सही हो … मेरे पास सही और गलत की अपनी परिभाषाएं हैं … साथियों का दबाब .... लोगों की राय .... मुझे प्रभावित नहीं करतीं .... मैं जो भी निर्णय लेता हूँ ... वह मेरा अपना चुनाव है … लोग मुझे स्वीकार कर सकते हैं … या न करें ... मुझे स्वीकृति की आवश्यकता नहीं … मैं वहीं चुनता हूँ जो मेरे लिए सही है।”

आज का अभ्यास

आज हर निर्णय से पहले स्वयं से पूछें कि क्या यह मेरे मूल्यों और सही समझ के अनुरूप है, या केवल लोगों की स्वीकृति पाने की इच्छा से लिया जा रहा है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता