विचार, वाणी और कर्मों में अनिर्णय की स्थिति से बाहर आएँ

कुछ लोगों के लिए जल्दी और दृढ़ता से निर्णय लेना आसान नहीं होता। वे अलग-अलग विकल्पों के बीच इतने उलझ जाते हैं कि निर्णय लेने के बाद भी बार-बार अपना मन बदलते रहते हैं।आइए इससे जुड़ी बातों को जानें:
- 1क्या आपको भी किसी एक अंतिम निर्णय पर पहुँचना मुश्किल लगता है? क्या आप इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि क्या पहनें, कहाँ जाएँ, कब क्या चुनें, क्या खाएँ, क्या खरीदें या किसी बात का जवाब कैसे दें? क्या आप बार-बार अपने निर्णय बदलते रहते हैं? और इतना सोचने व बार-बार निर्णय बदलने के बाद क्या कभी आपको ऐसा लगा है कि काश! मैंने वह करने का निर्णय लिया होता, यह नहीं?
- 2हमारा चेतन मन दुनिया की जानकारियों, दूसरे लोगों के अलग-अलग नज़रियों और लोगों की विभिन्न राय से भरा हुआ रहता है। इसलिए किसी से मार्गदर्शन लेना, अपने पिछले अनुभवों का उपयोग करना, अलग-अलग विकल्पों को परखना और उनके संभावित परिणामों पर विचार करना ठीक है। निर्णय लेने से पहले पूरी स्पष्टता पाने के लिए समय लें। लेकिन एक बार निर्णय ले लेने के बाद खुद पर विश्वास रखें और उस पर अडिग रहें। बार-बार अपना निर्णय न बदलें और न ही उसे बदलने के बारे में सोचते रहें।
- 3निर्णय लेने के मामले में अधिक सोचना हमेशा बेहतर नहीं होता। अपने मन और बुद्धि को स्पष्ट रखकर चुनाव करने और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाएँ। मेडिटेशन द्वारा अपने मन और बुद्धि को शांत करें, ताकि आप सही, जल्दी और दृढ़ निर्णय ले सकें। ऐसा निर्णय आपकी क्षमता और मूल्यों पर आधारित होगा और आपके लिए सही होगा।
- 4अपने निर्णयों की ज़िम्मेदारी लें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और उनके परिणामों की ज़िम्मेदारी भी स्वीकार करें। जब आप किसी भी परिस्थिति में अपनी अंतरात्मा की आवाज़ और परमात्मा के निर्देशों को अधिक सुनना सीख जाते हैं, तो निर्णय लेना आपके लिए आसान और स्वाभाविक हो जाता है। फिर चाहे आप अपने करीबी लोगों के मार्गदर्शन से निर्णय लें या उनके मार्गदर्शन के बिना।
मुख्य सीख
आज किसी भी निर्णय से पहले सभी विकल्पों को स्पष्टता से परखें। एक बार निर्णय लेने के बाद स्वयं पर विश्वास रखें और बार-बार मन बदलने के बजाय पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
आज से अपनी लय शुरू करें
रोज़ पढ़ें — हर दिन नीचे एक घेरा भरेगा
इस सप्ताह 7 में से 0 दिन
सोमंबुगुशुशर
पढ़ाअभ्यास कियाआज
पूरी यात्राऔर संदेश
रोज़ सुबह ज्ञान
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करें
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता








