वर्क स्ट्रेस को कंट्रोल करने की 5 युक्तियाँ

वर्क स्ट्रेस को कंट्रोल करने की 5 युक्तियाँ
  1. 1हर दिन अपने दिन की शुरुआत एक पोजीटिव एफरमेशन के साथ करें - हर सुबह उस दिन किए जाने वाले कार्यों के आधार पर, अपने लिए एक पोजीटिव एफरमेशन क्रिएट करें और इसे दिनभर में किए जाने वाले कार्य के साथ-साथ पूरे दिन याद रखें। ये आपकी एवेअरनेस को सकारात्मक और शक्तिशाली बनाए रखेगा और साथ ही आपकी कार्यकुशलता और उत्पादकता को भी बढ़ाएगा।
  2. 2हर दिन एक गुण को चुनें और उसे अपनी बोल-चाल और कर्मों में एप्लाई करें - हम सभी के पास मधुरता, सहनशीलता, प्रसन्नता, सहयोग देना, सटीकता, शुभकामनाएँ देना आदि के साथ और भी बहुत सुंदर गुण होते हैं। इसमें से प्रतिदिन कोई एक गुण चुनें और सबके साथ उसे अपनी वाणी और व्यवहार में लाएँ। इससे आपके ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा और आपका मन शांत और हल्का रहेगा।
  3. 3अपने ऑफिस को क्रोधमुक्त क्षेत्र बनाएं - स्वयं को तनाव मुक्त रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम क्रोध से मुक्त रहना और अपने ऑफिस में क्रोध मुक्त माहौल बनाना है। इसके लिए आप इससे संबंधित रिमाइंडर अपने ऑफिस में लगाकर सभी को याद दिला सकते हैं कि, आपका ऑफिस एक नो-एंगर-जोन है, जिसे आप और आपके साथ काम करने वाले सभी लोग नियमित रूप से देख सकते हैं और जिससे आपके कार्य करने की जगह शांति और अच्छाई की नेचुरल एनर्जी से भरपूर हो जाएगी।
  4. 4सभी से प्यार और सम्मान करें और आपसी रिश्तों को संघर्ष रहित बनाएं - ऑफिस में तनाव का सबसे महत्वपूर्ण कारण ‘अनहेल्थी कम्पेरीजन और आपसी काम्पीटीशन’ के कारण उत्पन्न होने वाली ईर्ष्या और नफरत जैसी भावनाएं हैं। अपनी आंतरिक विनम्रता के साथ सभी के प्रति प्रेम और सम्मान का दृष्टिकोण रखना आपको तनावमुक्त और चिंतामुक्त रखेगा।
  5. 5कार्य के प्रति अटेन्शन और लगाव का बेलेंस रखें - आपका कार्य आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस पर अत्यधिक ध्यान देने की भी आवश्यकता है। लेकिन अटेन्शन के साथ-साथ इससे लगाव रखने से तनाव पैदा होता है। इसलिए लगावमुक्त रहने का दृष्टिकोण अपनाएं और अपना कार्य सहजता से और अपेक्षाओं के दबाव के बिना करें। इसके लिए हर एक घंटे में 1 मिनट के लिए मेडीटेशन का अभ्यास करके बेलेंस बनाएं|

मुख्य सीख

आज ऑफिस में हर परिस्थिति में अपने मन को शांत और सकारात्मक रखने का अभ्यास करें। कार्यों के दबाव के बीच भी अपनी कार्यकुशलता और आंतरिक शांति का संतुलन बनाए रखें।

आज से अपनी लय शुरू करें

रोज़ पढ़ें — हर दिन नीचे एक घेरा भरेगा

इस सप्ताह 7 में से 1 दिन
सोमंबुगुशुशर
पढ़ाअभ्यास कियाआज
पूरी यात्रा

और संदेश

रोज़ सुबह ज्ञान

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करें

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता