Hin

हार्दिक ईश्वरीय निमंत्रण

धर्म, अध्यात्म, भक्ति और सनातन संस्कृति के शक्ति-संचार के रूप में महाकुंभ सदा ही जनमानस के आस्था के आकर्षण का केंद्र रहा है। आदि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए जन-जन को ईश्वरीय संदेश देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ ने एक विशाल और भव्य स्वर्णिम भारत ज्ञान कुम्भ तैयार किया है। इस मंडप में अध्यात्म और राजयोग की अनुभूति के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित विशाल मंडप बनाया गया है।

स्थान

महाकुंभ प्रदर्शनी : आध्यात्मिक जागृति और सांस्कृतिक दर्शन

महाकुंभ प्रदर्शनी एक अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा है, जो हमें जीवन के सत्य, शांति और समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करती है। इसके विभिन्न अनुभागों के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज़ के दिव्य ज्ञान और भारतीय संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया गया है, जो हर दर्शक को आत्मज्ञान और साधना की दिशा में प्रेरित करता है।

लक्ष्य एवं उद्देश्य

भारतीय संस्कृति और अध्यात्मिक विरासत के प्रति जागरूकता, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को प्रेरित करने, बच्चों में संस्कार निर्माण, नशामुक्ति, आध्यात्मिक उत्थान, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना और पर्यावरण संरक्षण हेतु सात्विक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य को दर्शाया गया है।

मुख्य आकर्षण

कुंभ मेला 2025 में प्रमुख आकर्षणों में भव्य झांकियां, आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी, स्वर्णिम युग की झलक, लेज़र और होलोग्राम शो, पारंपरिक ग्रामीण जीवन की झलक दिखाने वाले आदर्श गाँव, बच्चों के लिए बाल नगरी, मनोविज्ञान और ध्यान से जुड़े विशेष कक्ष, आध्यात्मिक सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव शामिल हैं। इसके साथ ही, प्रेरणादायक सत्रों और आयोजनों द्वारा आगंतुकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम (अनुसूची)

मुख्य कार्यक्रम (प्रावधिक)दिनांक

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय

ब्रह्माकुमारीज़ शांतिवन,
दानवाव, आबुरोड, राजस्थान,
307510

प्रयागराज मुख्य केंद्र

ब्रह्माकुमारीज़ सद्भावना भवन, आराज़ी नं. 122, धनुहाँ, बसवार रोड
(मामा भांजा तालाब के पास),
नैनी, प्रयागराज (उ.प्र.) – 211008

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय

स्वयं परमपिता परमात्मा द्वारा स्थापित एक वैश्विक आध्यात्मिक संगठन है, जिसका सफलतापूर्वक प्रबंधन और संचालन मातृशक्ति द्वारा, परमात्मा के निर्देशानुसार बहुत ही सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस संस्था का लक्ष्य है; शांतिमय विश्व की पुनर्स्थापना जिसका आधार है “स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन”। 

यह अनोखा संगठन पिछले कई दशकों से; मनुष्यों को सहज राजयोग की विधि सिखाने के साथ साथ, परमपिता परमात्मा से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का सुंदर अवसर प्रदान कर रहा है। साथ ही, यह संगठन, आध्यात्मिक अध्ययन द्वारा हर एक मानव के जीवन में श्रेष्ठ बदलाव लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। संक्षेप में, यह संस्था किसी भी मानव को राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, पंथ, लिंग आदि के आधार पर पहचान किए बिना उनकी अलौकिकता, आध्यात्मिकता और विशिष्टता को अति स्नेह और ममतामयी पालना द्वारा निखारने में मदद करती है।

नियमित स्टूडेंट
0 लाख +
मेडिटेशन सेंटर
0 +
रिट्रीट सेंटर
0 +
देश
0 +