
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की आध्यात्मिकता
हर वर्ष जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हमें न केवल उनकी लीलाओं का स्मरण कराता है, बल्कि उनके दिव्य गुणों और सोलह कला सम्पूर्णता की ओर भी हमारा ध्यान आकर्षित करता है। श्रीकृष्ण का सौंदर्य और उनकी पवित्रता हमें जीवन में विकारों से मुक्त होकर सच्ची भक्ति और धर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस पर्व की आध्यात्मिकता से अपने जीवन को पवित्र बनाएं।
