
“जब आपको लगे कि आपके प्रयासों को कोई नोटिस या सराहना नहीं मिल रही और दिल में दुख या कमी महसूस हो रही हो, तब यह सेल्फ-रेस्पेक्ट मेडिटेशन करें।”
इस गाइडेड मेडिटेशन का अनुभव आपको अपने अंदर की असली वैल्यू को महसूस करवाता है। जब हम बार-बार दूसरों से एकनॉलेजमेंट और रिस्पेक्ट की उम्मीद करते हैं, तो अंदर दुख और खालीपन बन जाता है। यह ध्यान आपको उस अपेक्षा से बाहर लाकर अपनी सेल्फ-रेस्पेक्ट में स्थापित करता है, जहाँ आप समझते हैं कि आपकी अच्छाई आपकी नेचुरल क्वालिटी है।
इस अभ्यास के बाद मन हल्का, स्थिर और आत्म-सम्मान से भरा हुआ महसूस होता है। नेगेटिव थॉट्स धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और भीतर से यह अनुभव होने लगता है कि पूरा यूनिवर्स आपकी अच्छाइयों को पहचान रहा है। इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी, खुशी और देने की क्षमता स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगती है।
How you want to feel
Themes
Life stages
जहाँ पर भी बैठे हैं, बिल्कुल रिलैक्स होकर बैठ जाएँ और जस्ट बी अवेयर ऑफ योर सराउंडिंग्स। आसपास जो कुछ भी नज़र आ रहा है, विज़ुअलाइज़ करें कि सब कुछ वाइट लाइट में मर्ज होता जा रहा है। इन आँखों से जो कुछ भी दिख रहा है, सब कुछ वाइट लाइट में मर्ज हो रहा है, जैसे कि आप एक वाइट लाइट के रूम में बैठे हैं। उस वाइट लाइट के हल्केपन को महसूस करें। उस वाइट लाइट की क्लैरिटी को महसूस करें।
और इसी क्लैरिटी में अपने इमोशनल पेन को इमर्ज करें। वो सारी सिचुएशंस याद करें जहाँ पर आपको इमोशनल पेन फील होता है, हर्ट फील होता है — जब आपके एफर्ट्स को एकनॉलेज नहीं किया जाता, एप्रीशिएट नहीं किया जाता। आप अपनी तरफ से अपना बेस्ट देते हैं, एक्स्ट्रा एफर्ट्स करते हैं, पर शायद वह कोई नोटिस भी नहीं करता।
इन सारे इमोशन्स को, इन थॉट्स को इमर्ज करें और महसूस करें कि इस रूम के अंदर चारों ओर आपके थॉट्स फैले हुए हैं, जैसे लाइट के बादलों पर। जो भी थॉट्स आपके मन में अक्सर आते हैं — जहाँ आप वैल्यूड फील नहीं कर रहे, जहाँ आप दूसरों से रिस्पेक्ट और वैल्यू एक्सपेक्ट कर रहे हैं और न मिलने पर एक भारीपन या दुख महसूस कर रहे हैं — विज़ुअलाइज़ करें कि वो सारे मोमेंट्स, वो सारे थॉट्स इसी रूम में अलग-अलग बादलों पर आपको सराउंड कर रहे हैं।
अब अपने आप से पूछें — क्या मैं इन थॉट्स से सराउंडेड रहना चाहता या चाहती हूँ? क्या मुझे अपने अच्छा करने पर दूसरों से कन्फर्मेशन, एकनॉलेजमेंट और रिस्पेक्ट चाहिए? अब अपने मन को सेटल डाउन करें अपनी सेल्फ-रेस्पेक्ट में।
I don’t need others to make me feel respected. I have my self-respect. इसलिए I do good because I am good. I help others because I can. I make efforts because I can. और जो भी अच्छाई मैं दूसरों के लिए इन्वेस्ट करता या करती हूँ, मैं समझ पा रहा हूँ, समझ पा रही हूँ कि यह अच्छाई मेरी नेचुरल गुण है, and I respect myself for that।
ऊपर विज़ुअलाइज़ करें एक ब्राइट रेड लाइट — सुप्रीम पावर की — जो मुझे और भी पावर से ब्लेस कर रही है, मेरे सारे अच्छे भावों को एकनॉलेज कर रही है। जिससे मेरे अंदर की अच्छाई खुशबू की तरह बढ़ती जा रही है। महसूस करें कि मेरे अंदर का गिविंग पोटेंशियल, मेरा सेल्फ-रेस्पेक्ट, खुशबू की तरह पूरे रूम में फैल रहा है और सारे नेगेटिव थॉट्स को वैनिश कर रहा है।
जितना-जितना मैं स्वयं को वैल्यू कर रहा हूँ, कर रही हूँ, जितना मैं अपनी सेल्फ-रेस्पेक्ट में हूँ, अपने गुणों की स्मृति में हूँ — उतना ही नैचुरली और लोग भी मुझे रिस्पेक्ट करते जा रहे हैं। महसूस करें कि पूरा यूनिवर्स मेरी अच्छाइयों को, मेरे सैक्रिफाइसेज़ को एकनॉलेज कर रहा है और मेरे ऊपर प्यार और पॉजिटिव एनर्जी की बरसात हो रही है। Feel the happiness, feel the joy of being full enough to give, staying in your self-respect.
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language