Brahma Kumaris

आबू रोड, राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का समापन – सकारात्मक बदलाव में पत्रकारों की अहम जिम्मेदारी

आबू रोड/28 सितम्बर 2025। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 26 से 30 सितम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का समापन विदाई सत्र के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से आये पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भाग लेकर मीडिया की बदलती भूमिका और उसकी सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए।

समापन सत्र को हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धरमानी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की दुनिया में चुनौतियों के समाधान के लिए पत्रकारों को आगे आना होगा। सूचना प्राप्त करना आसान हो गया है लेकिन सही सूचना की पहचान करना कठिन है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है, ऐसे कार्यों को मुख्यधारा मीडिया में प्राइम टाइम में भी स्थान मिलना चाहिए।

ब्रह्माकुमारीज़ के सेकेट्री जनरल बीके मृत्युंजय भाई ने मीडिया विंग को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में विश्व अशांति और अविश्वास से घिरा है। ऐसे में परमपिता परमात्मा नई शिक्षा देकर विश्व शांति की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। यह आध्यात्मिक शिक्षा आत्म-पहचान और आत्म-स्मृति का सहज ज्ञान कराती है।

पूर्व डीजी, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भारत सरकार, श्री देवेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि एक बेहतर दुनिया बनाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजयोग ध्यान की शक्ति को व्यक्तिगत अनुभव बताते हुए कहा कि आध्यात्मिकता के बिना प्रगति संभव नहीं है।

निम्स जयपुर के एक्सक्यूटिव प्रेसिडेंट डॉ. संतोष नायर ने मीडिया को सबसे शक्तिशाली किन्तु खतरनाक साधन बताते हुए कहा कि इसे लक्ष्यपूर्ण दिशा में कार्य करना होगा।

जयपुर दूरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर मुरारी गुप्ता ने भारतीय संस्कृति के मूल्यों को हमारी ताकत बताया।

बीबीसी के पूर्व पत्रकार नारायण बरेठ ने कहा कि मीडिया को भय का व्यापार छोड़कर सत्य की आवाज़ बनना होगा।

मीडिया विंग की उपाध्यक्ष बीके सरला दीदी ने पांच बिंदुओं वाला एक्शन प्लान प्रस्तुत किया और सभी को मिलकर परिवर्तन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करते हुए दादी प्रकाशमणि जी के प्रेरणादायक शब्द साझा किए।

सत्र के दौरान आगरा से आए अमरचंद भाई ने आभार प्रकट किया और कहा कि आत्मा-परमात्मा के ज्ञान से ही मन पवित्र और शक्तिशाली बन सकता है।

रीजनल डायरेक्टर, ग्लोबल पीस इनिशिएटिव (यूएसए) बीके डॉ. बिन्नी सरीन दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया।

राष्ट्रीय संयोजक बीके चंदा ने सत्र का संचालन किया, जबकि मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं परमात्म सौगात भेंट की।

कोऑर्डिनेटर बीके प्रहलाद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस प्रकार राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का समापन अनेक सारगर्भित संदेशों और भविष्य के लिए ठोस एक्शन प्लान के साथ हुआ, जिसने मीडिया की सामाजिक और आध्यात्मिक भूमिका को और अधिक स्पष्ट किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj

From Abu Road

Happenings in your area

View All
राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

 Prime Minister Commends Brahma Kumaris' Nationwide Spiritual Campaign for a Nasha Mukt Bharat

Brahma Kumaris Celebrates International Day of Yoga 2026 with the Theme “Yoga for Healthy Ageing”
Abu Road
Jun 21

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal