हैदराबाद में आयोजित 16वें बीके चिल्ड्रन कैंप ने बच्चों को दिए आध्यात्मिक एवं नैतिक जीवन के अनमोल संस्कार

7 से 10 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सरोवर परिसर में आयोजित 16वां बीके चिल्ड्रन कैंप “बालालू बंगारू लोकम” बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी एवं मूल्यपरक अनुभव बनकर उभरा। 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस विशेष शिविर में पांच विभिन्न राज्यों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में विविधता एवं उमंग का सुंदर संगम देखने को मिला।

कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु वैल्यू बेस्ड इंटरेक्टिव क्लासेस, मनोरंजक खेल, सामूहिक गतिविधियां, योग एवं रिलैक्सेशन सत्र, प्रेरणादायी कहानियां तथा अनुभव साझा करने जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्मनियंत्रण, अनुशासन, कृतज्ञता एवं श्रेष्ठ संस्कारों को सरल और रोचक तरीके से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही बच्चों को खुलकर अपनी बात रखने, प्रश्न पूछने तथा आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कैंप का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव बी के डॉ. मृत्युंजय भाई, स्थानीय प्रभारी बी के कुलदीप दीदी, यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉ. ख्याति तिवारी तथा प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर डॉ. रामाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर बी के डॉ. मृत्युंजय भाई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि

राजयोग हमें परमात्मा का संतान बनने का अनुभव कराता है तथा देवतुल्य जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की “शॉप” से हमें खुशी, प्रेम, आनंद, शक्ति एवं श्रेष्ठ संस्कार प्राप्त होते हैं। जब हम अपने संस्कारों का परिवर्तन करते हैं, तभी संसार परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।

कार्यक्रम में बच्चों को अपने सपनों एवं लक्ष्यों को लिखने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि

राष्ट्र, समाज और सम्पूर्ण विश्व का भविष्य बच्चों के हाथों में है तथा उन्हें विश्व संरक्षण की जिम्मेदारी को समझते हुए श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए।

यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉ. ख्याति तिवारी ने ब्रह्माकुमारीज़ एवं यूनिसेफ के साझा उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

दोनों संस्थाएं समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक सकारात्मक शिक्षा और संस्कार पहुंचाने के लिए साथ मिलकर कार्य कर सकती हैं।

विशेष आकर्षण के रूप में युवा टीडीएक्स वक्ता एवं दिव्यांग बाल प्रतिभा प्रथमेश ने

अपनी प्रेरणादायी जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने बच्चों को नियमित मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन एवं मुरली अध्ययन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं स्मरण शक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

पूरे कैंप का सफल संचालन बी के सुमलता एवं बी के अनुपमा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के अंत में बच्चों ने इसे एक यादगार एवं जीवन को नई दिशा देने वाला अनुभव बताया।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Hyderabad — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

From Hyderabad

Happenings in your area

View All
हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

Brahma Kumaris Honoured at the 3rd CSR Summit – From Change to Legacy
Hyderabad
Jul 30

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

टेडएक्स मंच पर बीके सुमन लता ने साझा किया 'द आर्ट ऑफ पॉज़िंग' का संदेश
Hyderabad
Jul 2

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन
Hyderabad
Jun 30

International Yoga Day 2026 Celebrated at Shanti Sarovar Auditorium, Gachibowli
Hyderabad
Jun 21

हैदराबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को मानव सेवा एवं रक्तदान अभियान हेतु विशेष सम्मान
Hyderabad
Jun 14

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित