कोलकाता में ‘आई पॉज़ फॉर पीस’ अभियान का भव्य शुभारंभ एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल राजयोग ध्यान कार्यक्रम

21 जून 2026 को कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भारतीय संग्रहालय (Indian Museum) तथा भारतीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘आई पॉज़ फॉर पीस’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। भागदौड़, तनाव और निरंतर व्यस्त जीवन के बीच एक क्षण रुककर स्वयं से जुड़ने तथा आंतरिक शांति का अनुभव करने का प्रेरणादायी संदेश इस अभियान के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने सहभागिता कर शांति और सकारात्मक जीवनशैली का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार की नगर पालिका एवं शहरी विकास मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल ने ‘इनर लाइट, इनर जॉय’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पीस प्लेज वॉल पर अपना शांति संकल्प लिखकर अभियान को शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब भी वे ब्रह्माकुमारीज़ के संपर्क में आती हैं, उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अशांत विश्व में यह संस्था शांति का एक सजीव और प्रेरणादायी केंद्र है।

इस अवसर पर भारतीय संग्रहालय के निदेशक डॉ. सायन भट्टाचार्य, बी.डी. मेमोरियल स्कूल के निदेशक श्री सुमन सूद तथा मणिपाल हॉस्पिटल की क्लस्टर हेड मार्केटिंग सुश्री सोमा चक्रवर्ती ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वयं के लिए कुछ समय निकालकर मन को समझना और आंतरिक शांति का अनुभव करना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों और युवाओं में सकारात्मक सोच, सहानुभूति, शांति तथा मानवीय मूल्यों का विकास भविष्य के सशक्त समाज की आधारशिला है।

मुंबई से पधारे प्रोफेसर ई. वी. गिरीश ने अत्यंत प्रभावशाली एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से उपस्थितजनों को

‘आई पॉज़’ का वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि मन के अनावश्यक हस्तक्षेपों को शांत कर आत्मा के मूल गुण—शांति, सुख और सम्मान—का सहज अनुभव किया जा सकता है। स्थानीय प्रभारी बीके मुन्नी दीदी ने अपने संदेश में जीवन में सरल विचार, सरल स्वभाव और सरल कर्म अपनाने पर बल देते हुए कहा कि यही आत्मसम्मान और स्थायी शांति का आधार है।

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित ‘इनर लाइट, इनर जॉय’ प्रदर्शनी, पॉज़िटिव वाइब्स सेल्फी स्पॉट, फॉरगिवनेस कॉर्नर तथा पीस प्लेज वॉल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे और उपस्थितजनों ने इनका उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

इसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में 1500 से अधिक साधकों ने एक साथ गहन राजयोग मेडिटेशन का अनुभव किया। मुंबई से आए प्रोफेसर ई. वी. गिरीश तथा ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय से पधारी बीके सुप्रिया बहन ने सामूहिक ध्यान सत्र का संचालन किया।

स्थानीय प्रभारी बीके मुन्नी दीदी ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि

आज के समय में योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मिक जागृति का भी सशक्त साधन है। हजारों साधकों की एकाग्र उपस्थिति और सामूहिक राजयोग ध्यान की दिव्य अनुभूतियों से यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया तथा समाज में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश प्रसारित हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kolkata — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad

From Kolkata

Happenings in your area

View All
पश्चिम बंगाल में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Kolkata

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata
Jul 18

पश्चिम बंगाल के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय से ब्रह्माकुमारी बहनों की स्नेह मुलाकात
Kolkata
Jul 16

ब्रह्माकुमारीज़ विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ बेलूर के डायमंड जुबली समारोह में शामिल
Kolkata
Jul 12

सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों के लिए "सेल्फ एम्पावरमेंट फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ" विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 9

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों से स्नेहभरी मुलाकात

कोलकाता पुलिस आयुक्त से ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित

Brahma Kumaris Launches 10 Crore Drug-Free Pledge Mega Campaign in Bihar
Patna

शांतिवन से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ